CGPSC-DMF Scam : DMF घोटाले के सतपाल सिंह छाबड़ा गिरफ्तार, पत्नी ने कोर्ट में घुसकर किया जमकर हंगामा, इधर CGPSC में उत्कर्ष चंद्राकर भी पहुंचे सलाखों के पीछे

Ads

रायपुर में CGPSC और DMF फंड घोटाले की जांच के बीच ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। दोनों को विशेष अदालत में पेश कर ED ने 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी। वहीं पेशी के दौरान सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी के हंगामे से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 07:55 PM IST

CGPSC-DMF Scam

HIGHLIGHTS
  • ED ने CGPSC और DMF घोटाले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए ED ने 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी।
  • पेशी के दौरान सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी ने कोर्ट परिसर में हंगामा किया।

रायपुर : CGPSC-DMF Scam : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीजीपीएससी (CGPSC) और डीएमएफ (DMF) फंड घोटाले के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने डीएमएफ घोटाला मामले में सतपाल सिंह छाबड़ा और सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया है।

5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों घोटालों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही ED की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया। Dmf Scam Chhattisgarh सुनवाई के दौरान ED ने दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ के लिए अदालत से 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग करते हुए आवेदन दिया है ।

सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी ने किया हंगामा

वहीं पेशी के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी ने कोर्ट परिसर के भीतर घुसकर जमकर हंगामा किया। दोनों चर्चित घोटालों में ED द्वारा की गई इन गिरफ्तारियों से मामले से जुड़े अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल अदालत में ED की रिमांड याचिका पर सुनवाई जारी है, जिसके बाद ही आरोपियों को कस्टडी में सौंपने पर अंतिम निर्णय सामने आएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

CGPSC और DMF घोटाले में ED ने किसे गिरफ्तार किया है?

ED ने DMF घोटाला मामले में सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC घोटाला मामले में उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।

ED ने दोनों आरोपियों की कितने दिन की रिमांड मांगी है?

ED ने दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ के लिए 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है।

कोर्ट परिसर में हंगामा क्यों हुआ?

आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी ने कोर्ट परिसर के भीतर पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।