Pirda Village Land Acquisition Update: राजधानी के इस गांव के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर, सरकार नहीं करेगी जमीन अधिग्रहण, मंत्री ओपी चौधरी ने बताई बड़ी वजह

Ads

Pirda Village Land Acquisition Update: RDA कॉलोनी के निर्माण के लिए चिन्हांकित की गई पिरदा गांव की जमीन का अब अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।

Pirda Village Land Acquisition Update/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पिरदा गांव की जमीन का अब अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।
  • RDA कॉलोनी के निर्माण के लिए चिन्हांकित की गई थी पिरदा गांव की जमीन।
  • मंत्री OP चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया है कि, पिरदा की जमीन पर सरकार कोई प्रोजेक्ट नहीं लाएगी।

Pirda Village Land Acquisition Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पिरदा गांव के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। RDA कॉलोनी के निर्माण के लिए चिन्हांकित की गई पिरदा गांव की जमीन का अब अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP चौधरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि पिरदा की जमीन पर सरकार की ओर से कोई प्रोजेक्ट नहीं लाया जाएगा।

दरअसल, पिरदा गांव की जमीन को RDA कॉलोनी के निर्माण के लिए चिन्हांकित किए जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी थी। अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक अनुज शर्मा के साथ मंत्री OP चौधरी से मुलाकात की और जमीन अधिग्रहण नहीं करने की मांग रखी।

मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन

मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने अपनी चिंताओं और मांगों से मंत्री OP चौधरी को अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी जमीन पर किसी तरह का प्रोजेक्ट या कॉलोनी निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। मंत्री OP चौधरी ने ग्रामीणों को स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि पिरदा की जमीन पर सरकार कोई प्रोजेक्ट नहीं लाएगी और जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। (Pirda Village Land Acquisition Update)

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Pirda Village Land Acquisition Update: मंत्री के आश्वासन के बाद पिरदा गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने विधायक अनुज शर्मा और मंत्री OP चौधरी का आभार जताया। वहीं, इस फैसले के बाद RDA कॉलोनी के लिए चिन्हांकित जमीन को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी फिलहाल विराम लग गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-