शहमात The Big Debate: तीसरी सीट ‘बुक’.. कांग्रेस जाएगी चूक! सीएम डॉ. यादव के बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, क्या इस बार एमपी में राज्यसभा सीट के लिए होगा खेला?

MP Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से सियासत गरमाई हुई है।

शहमात The Big Debate: तीसरी सीट ‘बुक’.. कांग्रेस जाएगी चूक! सीएम डॉ. यादव के बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, क्या इस बार एमपी में राज्यसभा सीट के लिए होगा खेला?

MP Rajya Sabha Election 2026/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: June 6, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: June 6, 2026 11:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राज्यसभा चुनाव के लिए एमपी में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से सियासत गरमाई है।
  • सीएम डॉ. मोहन यादव के बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है।
  • हॉर्स ट्रेडिंग का डर तो कांग्रेसी खेमें में भी साफ नजर आ रहा है।

MP Rajya Sabha Election 2026: भोपाल: राज्यसभा चुनाव के लिए भोपाल में बीजेपी की ओर से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने सीएम डॉ मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई मंत्रियों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। जहां बीजेपी पहले केवल 2 सीटों पर ही राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही थी। वहीं सीएम मोहन ने ये कहकर पूरी चर्चाओं को 360 डिग्री पर चेंज कर दिया कि-तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां?

इधऱ, हॉर्स ट्रेडिंग का डर तो कांग्रेसी खेमें में भी साफ नजर आ रहा है। (MP Rajya Sabha Election 2026) इसे लेकर कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई। जिसमें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के साथ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी में कांग्रेस विधाय शामिल हुए। बड़ी बात ये कि इसमें विधायकों से दस्खत लिए गए।

सवाल ये है कि मुख्यमंत्री के बयान में क्या सीधा संकेत है तीसरी सीट को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर कांग्रेस के डर और तैयारी में कितना दम है?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.