Malviya Nagar Fire Tragedy News: 21 लोगों के मौत का जिम्मेदार होटल का रसोईया!.. भेजा गया 2 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में, जानें क्या थी मालवीय नगर अग्निकांड की वजह..

Malviya Nagar Fire Tragedy News: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में कुक पुलिस हिरासत में, 21 मौतों वाले हादसे की जांच तेज।

Malviya Nagar Fire Tragedy News: 21 लोगों के मौत का जिम्मेदार होटल का रसोईया!.. भेजा गया 2 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में, जानें क्या थी मालवीय नगर अग्निकांड की वजह..

Malviya Nagar Fire Tragedy News || Image- IANS News File

Modified Date: June 6, 2026 / 10:56 pm IST
Published Date: June 6, 2026 10:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • साकेत कोर्ट ने होटल के कुक को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
  • हादसे में 21 लोगों की मौत और 28 लोग घायल हुए।
  • गैस रिसाव और शॉर्ट सर्किट दोनों एंगल से जांच जारी।

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में जांच तेज हो गई है। (Malviya Nagar Fire Tragedy News) साकेत कोर्ट ने होटल के कुक केशव नेगी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 28 लोग घायल हुए थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गैस रिसाव या शॉर्ट सर्किट?

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि मामले की जांच के लिए केशव नेगी से पूछताछ जरूरी है। पुलिस का दावा है कि होटल में आग खाना बनाने वाली गैस के रिसाव (लीकेज) के कारण लगी थी। वहीं आरोपी पक्ष के वकीलों ने पुलिस की दलील का विरोध करते हुए कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए अपनी जांच जारी रखने की बात कही।

होटल मालिक पहले से पुलिस हिरासत में

इस मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें गैर-इरादतन हत्या, आग से नुकसान पहुंचाना, लोगों की जान को खतरे में डालना और आग के प्रति लापरवाही जैसे आरोप शामिल हैं। (Malviya Nagar Fire Tragedy News) कोर्ट ने पहले बाजाज की चार दिन की पुलिस हिरासत मंजूर करते हुए कहा था कि मामले की जांच शुरुआती चरण में है और कई महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाना अभी बाकी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

3 जून को हुआ था दर्दनाक हादसा

यह हादसा 3 जून की सुबह मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित फ़्लोरियस स्टे होटल में हुआ था। एफआईआर के अनुसार, आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हुए। घायलों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान होटल के मैनेजर राकेश और अकाउंटेंट जय मिश्रा की भूमिका भी सामने आई है। दोनों की तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियां होटल से जुड़े स्वामित्व दस्तावेज, बिजली रिकॉर्ड, अतिथि रजिस्टर, बुकिंग विवरण, बैंक रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि हिरासत में पूछताछ से हादसे के वास्तविक कारणों और संभावित लापरवाही का पता लगाने में मदद मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत

सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी

सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown