Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
Raipur Loot Kand Live Video: रायपुर डंगनिया में गैस एजेंसी के मैनेजर से बदमाशों ने 10 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
Raipur Loot Kand Live Video/Photo Credit: IBC24
- रायपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है
- बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है
- पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
Raipur Loot Kand Live Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां डंगनिया में गैस एजेंसी के मैनेजर से बदमाशों ने 10 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की खबर के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Raipur Loot Kand Live Video मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने करीब 7 बजे गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख लूट लिए। वही, अब इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, वीडियो में बाइक सवार आरोपी बैग छीन कर भागते दिख रहे हैं। मैनेजर की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, एक दिन पहले डीसीपी दफ्तर के बाहर भी लूट की घटना सामने आई थी। जिसके बाद आज लूट की एक और वारदात ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए है।
ये भी पढ़ें
- CCPL Ayush Pandey India A: वैभव सूर्यवंशी के बाद छत्तीसगढ़ के धाकड़ बल्लेबाज को मिली भारतीय टीम में एंट्री, CCPL में मचा रहा धमाल
- Jhalawar Minor Girls Trafficking Case: डांस बार में नौकरी का देते थे लालच, फिर नाबालिग बच्चियों को गंदे धंधे में धकेलता था गिरोह, पुलिस ने किया खुलासा तो उड़ गए सबके होश
- Jabalpur Murder and Suicide News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी दी जान। GCF के खंडहर में फंदे से लटकी मिली लाश
- Mathura Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई तीन दोस्तों की सांसे, इतने लोग गंभीर रूप से हुआ घायल, जानें कहां हुआ भीषण सड़क हादसा

Facebook


