MP Teacher Exam 2025 Update: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 10,756 पदों पर होगी नियुक्ति, जान लीजिए परीक्षा की तारीख और सेंटर
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बम्फर भर्ती…MP Teacher Exam 2025 Update: Bumper recruitment of teachers in government schools, teacher

MP Teacher Exam 2025 Update | Image Source | IBC24
- प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक भर्ती का सुनहरा अवसर,
- प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10,756 पदों पर होगी भर्ती,
- 20 अप्रैल से शुरू होगी शिक्षक चयन परीक्षा,
भोपाल: MP Teacher Exam 2025 Update: राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 10,756 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 20 अप्रैल से प्रारंभ होगी।
MP Teacher Exam 2025 Update: परीक्षा राज्य के 13 शहरों में आयोजित की जाएगी और इसमें करीब 1.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर में होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी
- कुल रिक्त पद: 10,756
- परीक्षा तिथि: 20 अप्रैल 2024 से प्रारंभ
- शहर: 13 परीक्षा केंद्रों पर
- परीक्षा प्रणाली: दो पालियों में
- अभ्यर्थी संख्या: लगभग 1.60 लाख
राज्य सरकार की बड़ी पहल
MP Teacher Exam 2025 Update: प्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पद अब भरने जा रहे हैं, जिससे शासकीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में मदद मिलेगी। इससे प्रदेश के दूरदराज़ के क्षेत्रों में भी शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। MPESB ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिक्षक चयन परीक्षा 2025 की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Teacher Exam 2025 Update: Bumper recruitment of teachers in government schools
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm