MP Vidhan Sabha Budget Session Live: बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान! क्या किसनों को मिलेगा तुरंत मुआवजा? विधानसभा के बजट सत्र में मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

Ads

MP Vidhan Sabha Budget Session Live: बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान! क्या किसनों को मिलेगा तुरंत मुआवजा? विधानसभा के बजट सत्र में मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 01:20 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 04:03 PM IST

MP Vidhan Sabha Budget Session Live/Image Source: MP Vidhan Sabha

HIGHLIGHTS
  • बजट सत्र में उठे फसल नुकसान का सवाल
  • बारिश-ओले से किसानों की मुसीबत बढ़ी
  • कलेक्टरों को फसल सर्वे के निर्देश दिए

भोपाल: MP Vidhan Sabha Budget Session Live:  मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। आज सदन में आम बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। बजट पर चर्चा के लिए कुल 4 घंटे का समय निर्धारित किया गया है जिसमें पक्ष और विपक्ष अपने-अपने विचार रखेंगे। सदन की कार्यवाही के दौरान तीन अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे। प्रत्येक संकल्प पर चर्चा के लिए 30-30 मिनट का समय तय किया गया है। इन संकल्पों पर सदस्यों द्वारा अपनी राय और सुझाव रखे जाएंगे। इसके अलावा आज की कार्यसूची में 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 74 याचिकाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी, जिन पर संबंधित विभागों से जवाब लिया जाएगा।

विधानसभा में सवाल-जवाब के बीच हंसी का ठहाका! (MP Vidhan Sabha Budget Session )

MP Vidhan Sabha Budget Session Live:  विधानसभा में कल सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गरमा-गरम बहस का माहौल देखने को मिला था वहीं आज प्रश्नकाल में हास-परिहास का दौर चला। सदन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज काफी सकारात्मक और संतुलित जवाब दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि बदले-बदले मेरे सरकार नजत आते हैं, लगता है किसी की बर्बादी के आसार नजर आते हैं। सदन में हल्की-फुल्की तंजभरी बातचीत भी हुई। अध्यक्ष ने हंसी के बीच कहा कि होली पर इंदौर में मूर्ख सम्मेलन भी होगा क्या उसमें भंवरसिंह शेखावत जी को नहीं बुलाते क्या? भंवरसिंह ने जवाब दिया और कहा कि बजरबट्टू सम्मेलन होता है, कैलाशजी किसी को बजरबट्टू नहीं बनने देते। कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो पहले से ही हैं, इसलिए नहीं बुलाते, होली आ रही है।

बजट सत्र में उठे फसल नुकसान का सवाल (Madhya Pradesh Assembly Updates)

MP Vidhan Sabha Budget Session Live:  इसके बाद सदन में प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मुद्दा उठाया गया। भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि दो दिन की बारिश में पूरे प्रदेश में फसलों को नुकसान हुआ है और तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहले ही सभी कलेक्टरों को फसल नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सदन में भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले पर भी चर्चा हुई। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वहां के लोगों ने गंदे पानी की शिकायत की थी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की है। मंत्री ने कहा कि मैं इंदौर को शहर नहीं मानता, मैं इसे अपनी माँ की तरह प्यार करता हूँ।

यह भी पढ़ें

"MP Vidhan Sabha Budget Session Live" कब शुरू होता है?

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आमतौर पर फरवरी के मध्य में शुरू होता है और आम बजट पर चर्चा के लिए प्रत्येक दिन निर्धारित समय के अनुसार कार्यवाही होती है।

"MP Budget Session में कौन-कौन भाग ले सकते हैं?"

सत्र में विधानसभा के सभी विधायक भाग लेते हैं, जिनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने विचार और सुझाव पेश करते हैं।

"MP Vidhan Sabha Budget Session में उठाए गए मुद्दे" कौन-कौन से हैं?

इस सत्र में आम बजट, फसल नुकसान, दूषित पेयजल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और याचिकाओं पर चर्चा की जाती है।