MP Weather Alert: मौसम ने ली करवट, प्रदेश के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

MP Weather Alert: राज्य में जल्द ही मानसून की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग बताया कि राज्य के कई हिस्सों में अब मौसम बदलने लगा है।

MP Weather Alert: मौसम ने ली करवट, प्रदेश के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

MP Weather Alert/Photo Credit: AI

Modified Date: June 13, 2026 / 09:49 am IST
Published Date: June 13, 2026 9:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून के बीच मानसून की एंट्री की संभावना
  • 33 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी
  • भीषण गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने के आसार

भोपाल। MP Weather Alert: मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहां अभी भी मानसून का इंतजार है। लोग गर्मी और उमस से परेशान है। इसी बीच एमपी वालों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है, राज्य में जल्द ही मानसून (MP Monsoon Update) की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में अब मौसम बदलने लगा है और अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15-18 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हो गई हैं।

33 जिलों में बारिश की संभावना

आज प्रदेश के 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही हैं, कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। IMD के अनुसार, दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। (MP Monsoon Update)

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.