MP Weather Update: दिन-ब-दिन खतरनाक होती गर्मी, प्रदेश के कई जिलों में पारा 40°C के करीब… देखें आपके शहर का कैसा है हाल ?
MP Weather Update: दिन-ब-दिन खतरनाक होती गर्मी, प्रदेश के कई जिलों में पारा 40°C के करीब… देखें आपके शहर का कैसा है हाल ?
mp weather/ image source: ibc24 archive
- MP में गर्मी का असर तेज
- कई शहरों में तापमान बढ़ा
- रतलाम में 40 डिग्री दर्ज
MP Weather Update: भोपाल: मध्यप्रदेश में गर्मी ने अब अपना असर तेज़ी से दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में अचानक 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज़ तपिश का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक तापमान रतलाम में 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी का असर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां दिन के समय लू जैसे हालात बनने लगे हैं।
MP Weather Today: 18 से ज्यादा शहरों में पारा 37 डिग्री के पारा
प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो 18 से ज्यादा शहरों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। नर्मदापुरम में 39.4 डिग्री, धार में 39.2 डिग्री और खरगोन में 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा गुना में 38 डिग्री और शाजापुर में 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रायसेन और सागर में तापमान 37.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 37.5 डिग्री जबकि मंडला, दतिया और श्योपुर में 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में 37.2 डिग्री और दमोह, टीकमगढ़ तथा बैतूल में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप साफ तौर पर नजर आ रहा है।
Madhya Pradesh Weather: बड़े शहरों में ऐसा रहा मौसम का मिजाज
अगर प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में पारा 37.6 डिग्री, भोपाल में 36.8 डिग्री और जबलपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ग्वालियर अपेक्षाकृत थोड़ा राहत में रहा, जहां तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: मतदान से बाहर आया ‘बाहरी’ का जिन्न, पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास, ममता सरकार पर साधा निशाना
- CM Mohan Yadav Bhopal : छोटे दुकानदारों की चमकेगी किस्मत! भोपाल के मेले में मुख्यमंत्री ने बताया विकास का नया मंत्र, बोले- सभी वर्गों के साथ विकास कर रही सरकार
- शह मात The Big Debate: डॉक्टर बिन अस्पताल.. हेल्थ सिस्टम पर सवाल! सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, चिकित्सा के लिए बड़े बजट के बाद भी क्यों नहीं मिल रही सुविधा?

Facebook


