Madhya Pradesh Monsoon Update 2026 / Image Source : file
भोपाल : Madhya Pradesh Monsoon Update 2026 मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई है। इसके साथ ही शिवपुरी जिले में तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है। इस मौसम के कारण कई जिलों में बिजली गुल होने, जलभराव और तूफान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे कई इलाकों में राहत तो कई में संकट की स्थिति बनी हुई है।
MP Monsoon Delay 15 Districts मिली जानकारी के अनुसार, मानसून मध्य प्रदेश के 15 जिलों में पहुंचकर थम गया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों को मानसून के लिए अभी अगले 2-3 दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, पिछले 72 घंटों के दौरान हुई बारिश से प्रदेश के वर्षा के आंकड़ों में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में अब भी सामान्य से 41% कम बारिश दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश में इस बारिश और तूफान से कहीं राहत मिली है तो कहीं भारी संकट खड़ा हो गया है। मानसून के आगे बढ़ने में अभी 2-3 दिन का समय और लगेगा, तब तक प्रभावित जिलों में बिजली और जलभराव जैसी समस्याओं से जनजीवन प्रभावित रहेगा।
ये भी पढ़ें :