MP Weather Update News: बारिश के बाद अब फिर बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी से बढ़ेगी लोगों की परेशानियां, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update News: बारिश के बाद अब फिर बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी से बढ़ेगी लोगों की परेशानियां, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update News: बारिश के बाद अब फिर बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी से बढ़ेगी लोगों की परेशानियां, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 22, 2026 / 07:12 am IST
Published Date: March 22, 2026 7:12 am IST

भोपाल: MP Weather Update News मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

फिर बढ़ेगी गर्मी

MP Weather Update News मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिससे अगले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी देते हुए एक अलर्ट जारी किया गया है।

45 जिलों में बारिश

राज्य के करीब 45 जिलों में बारिश हुई, वहीं 17 जिलों में ओले भी गिरे। इस अचानक बदले मौसम से कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और अब अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।

अगर तापमान की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां 25.6°C दर्ज हुआ। वहीं रीवा और दतिया में 28.2°C। नौगांव और सतना में 28.3°C। सिवनी में 28.4°C। टीकमगढ़ और सीधी में 28.6°C। दमोह और उमरिया में 29°C। श्योपुर में 29.4°C। मंडला और खजुराहो में 29.5°C रहा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।