Price Hike From 1st of April 2026: 1 अप्रैल से जेब पर डबल अटैक! दूध से बिजली तक सब महंगा… जानिए कौन सी चीज ने सबसे ज्यादा बढ़ाया आपका खर्च

Ads

Price Hike From 1st of April 2026:1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब पर महंगाई का डबल असर देखने को मिल रहा है।

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 07:21 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 07:21 AM IST

price hike/ image source: freepik

HIGHLIGHTS
  • 1 अप्रैल से महंगाई का असर
  • रोजमर्रा की चीजें 25% महंगी
  • बिजली बिल में बढ़ोतरी तय

Price Hike From 1st of April 2026: भोपाल: 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब पर महंगाई का डबल असर देखने को मिल रहा है। भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में कई जरूरी वस्तुएं और सेवाएं महंगी हो गई हैं। खासतौर पर टीवी, एसी, दूध, बिजली, ब्रेड, डिटर्जेंट और साबुन जैसी दैनिक उपयोग की चीजों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका सीधा असर मध्यम वर्ग और आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ने वाला है, जिससे घर का खर्च संभालना और मुश्किल हो सकता है।

Price Hike: रोजमर्रा की चीजें 25% महंगी

गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही बिजली दरों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। मध्यप्रदेश में बिजली के रेट करीब 4.80 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आने वाले महीनों में बिजली बिल और ज्यादा भारी पड़ेंगे। इसके अलावा टोल प्लाजा पर अब कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है, यानी अब सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट या फास्टैग के जरिए ही भुगतान संभव होगा। वहीं फास्टैग भी महंगा हो गया है। बैंकिंग सेवाओं में भी बदलाव किया गया है, जहां एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।

inflation news Madhya Pradesh: टोल पर कैश पेमेंट बंद

खाद्य और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बात करें तो दूध की कीमतों में प्रति लीटर करीब 5 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे डेयरी उत्पाद भी महंगे होंगे। ब्रेड, जो पहले 30 रुपये में मिलती थी, अब 35 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा डिटर्जेंट और साबुन जैसी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। वहीं लग्जरी सामान जैसे महंगी घड़ियों पर अब ज्यादा टैक्स लागू किया गया है, जिससे ये उत्पाद और महंगे हो जाएंगे। कुल मिलाकर 1 अप्रैल से लागू हुए ये बदलाव आम आदमी के खर्च को बढ़ाने वाले हैं और लोगों को अपने बजट में फेरबदल करने की जरूरत पड़ेगी।

इन्हें भी पढ़ें :-

1 अप्रैल से क्या महंगा हुआ?

टीवी, एसी, दूध, बिजली

बिजली दर कितनी बढ़ी?

करीब 4.80 प्रतिशत

दूध के दाम कितने बढ़े?

लगभग 5 रुपये प्रति लीटर