Rahul Gandhi Statement: ‘इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया’, किसान महापंचायत में गरजे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Statement: भोपाल में आज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए।

Rahul Gandhi Statement: ‘इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया’, किसान महापंचायत में गरजे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Statement| Image- IBC24.in

Modified Date: February 24, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: February 24, 2026 4:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में आज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।
  • इस आयोजन में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए।
  • सम्मलेन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi Statement: भोपाल: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के मुद्दे पर कांग्रेस लगातर विरोध कर रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सड़क से संसद तक विरोध करने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी यानी आज एक बड़े किसान सम्मलेन का आयोजन किया गया है। इस सम्मलेन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए हैं (Kisan Mahapanchayat News)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सम्मलेन में पहुंचे लोगों को संबोधित किया।

भोपाल में आयोजित की गई है महापंचायत

भोपाल के जवाहर चौक में आयोजित किसान महापंचायत में राहुल गांधी ने कहा कि, हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी बोले- मैंने नरवाड़े जी की बात उठाई, लेकिन मुझे रोका गया। राहुल गांधी ने कहा– मैंने स्पीच शुरू की। मुझे रोका गया। फिर शुरू की, फिर रोका गया। मैंने तत्कालीन सेना प्रमुख नरवणे की बात उठाई, उन्होंने किताब में साफ लिखा जब चाइना के टैंक हिंदुस्तान की बाउंड्री के अंदर आ रहे थे तो उन्होंने राजनाथ को फोन किया।

सेना प्रमुख को नहीं मिला ऑर्डर

सेना प्रमुख नरवणे ने पूछा– मेरा ऑर्डर क्या है? उन्होंने जवाब नहीं दिया। फिर अजीत डोभाल को फोन किया। उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद जयशंकर को फोन किया। कोई जवाब नहीं मिला। उसके दो घंटे बाद फिर से सेना प्रमुख नरवणे ने डिफेंस मिनीस्टर को फोन किया। आप मुझे ऑर्डर दीजिए दो घंटे हो गए हैं। (Rahul Gandhi Statement) आप पीएम से पूछिए मेरा ऑर्डर क्या है? ये सवाल इसलिए पूछ रहे थे क्योंकि चाइनीज आर्मी पर फायर करने का निर्णय पीएम को करना होता है। युद्ध का निर्णय आर्मी नहीं, पीएम लेता है।

पीएम ने सेना प्रमुख को छोड़ा अकेला: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, हिंदुस्तान की सरकार ने पीएम ने सेना प्रमुख को अकेला छोड़ दिया। राहुल गांधी ने कहा- राजनाथ सिंह, पीएम को फोन करते हैं। पीएम ने उनसे बात नहीं की। वो छिप गए अपने कमरे में और रक्षा मंत्री से कहते हैं कि, आर्मी चीफ को बताओ जो वो उचित समझें वो करें। आर्मी चीफ अपनी किताब में लिखता है कि उस दिन मुझे हिंदुस्तान की सरकार ने पीएम ने अकेला छोड़ दिया। मैं संसद में ये बोलने की कोशिश कर रहा था, बोलने नहीं दिया गया। नरेंद्र मोदी ने अमित शाह की तरफ देखा और शाह खड़े हो गए। मुझे बाेलने नहीं दिया गया।

पीएम मोदी ने देश को बेच दिया : राहुल

राहुल गांधी ने संबोधन में आगे कहा कि, पीएम मोदी ने देश को बेच दिया। ये बात बीजेपी और आरएसएस के सारे कार्यकर्ता के मन में है। वो जानते हैं कि नरेंद्र मोदी को दो ग्रिप से चोक कर दिया गया है। उनकी आंखों में देखिए आपको दिखेगा कि नरेंद्र मोदी को फंसा दिया गया है। उन्होंने ये डील की है। ये डील नहीं है, इनके दिल में तीर है। अमरीका में एक और चीज हुई। वहां के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रंप टैरिफ को रद्द करेंगे और रद्द कर दिया। बाकी देशों ने भी कर दिया, लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को।

दम है तो अमरीका और यूएस की डील रद्द कर के दिखाए पीएम: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, दम है तो आप अमरीका और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए। ये नहीं कर सकते हैं क्योंकि अडाणी का केस है। एपस्टीन की धमकी है। सिर्फ किसानों को नहीं, 21वीं सदी में सबसे जरूरी चीज डेटा है। जिसके पास डेटा है, वो जीतेगा, जिसके पास डेटा नहीं है वो खत्म हो जाएगा। राहुल ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान के पास है। दूसरे नंबर पर चाइना है। हिंदुस्तान के डेटा के बिना चाइना का मुकाबला अमरीका नहीं कर सकता है। इस डील में छोटी सी स्क्रिप्ट में मोदी ने पूरा डेटा अमरीका के हवाले कर दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.