CM Sai On CG Budget: वित्त मंत्री ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट, सीएम साय ने थपथपाई चौधरी की पीठ, कहा- हम मिशन मोड पर करते हैं काम

वित्त मंत्री ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट, सीएम साय ने थपथपाई चौधरी की पीठ, Chief Minister Vishnudev Sai On CG Budget 2026

CM Sai On CG Budget: वित्त मंत्री ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट, सीएम साय ने थपथपाई चौधरी की पीठ, कहा- हम मिशन मोड पर करते हैं काम
Modified Date: February 24, 2026 / 04:28 pm IST
Published Date: February 24, 2026 3:25 pm IST

रायपुरः CM Sai On CG Budget: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखा। वित्त मंत्री ने बताया कि संकल्प की थीम पर आधारित यह बजट 172000 करोड़ रुपए का है। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे। सदन में बजट पेश होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हम मिशन मोड पर काम करते हैं। सरकार ने पांच मिशन शुरू किया है। बस्तर और सरगुजा का विकास हमारे लिए सबसे अहम है। माओवादी खत्म करने में बस्तर फाइटर का अहम योगदान रहा है, इसलिए 1500 बस्तर फाइटर इस साल भर्ती कर रहे।

500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण

CM Sai On CG Budget: वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि सरकार ने ‘लखपति दीदी’ योजना को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री लखपति भ्रमण योजना का प्रावधान किया है। इसके तहत चयनित महिलाओं को देश-विदेश के व्यवसायिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे उद्यमिता और स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ सकें। इसके अलावा महतारी सदन के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रदेश में 500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे मातृ एवं शिशु पोषण सेवाओं को मजबूती मिलेगी। सरकार ने रानी दुर्गावती योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसे डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसे बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।