CG Budget 2026 For Women: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को साय सरकार का बड़ा तोहफा, जमीन रजिस्ट्री में इतने प्रतिशत की मिलेगी छूट, 18 साल होने पर बेटियों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपए

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को साय सरकार का बड़ा तोहफा, जमीन रजिस्ट्री में इतने प्रतिशत की मिलेगी छूट, Chhattisgarh Budget 2026 For Women

CG Budget 2026 For Women: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को साय सरकार का बड़ा तोहफा, जमीन रजिस्ट्री में इतने प्रतिशत की मिलेगी छूट, 18 साल होने पर बेटियों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपए

Chhattisgarh Budget 2026 For Women. Image Source- IBC24

Modified Date: February 24, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: February 24, 2026 3:03 pm IST

रायपुर। Chhattisgarh Budget 2026 For Women वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कई बड़े ऐलान किए है। इस दौरान महिलाओं पर केंद्रित कई योजनाओं का ऐलान किया गया है। सबसे खास बात यह कि महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क पर मिलेगी 50% की छूट राज्य सरकार देगी।

500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण

Chhattisgarh Budget 2026 For Women वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि सरकार ने ‘लखपति दीदी’ योजना को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री लखपति भ्रमण योजना का प्रावधान किया है। इसके तहत चयनित महिलाओं को देश-विदेश के व्यवसायिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे उद्यमिता और स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ सकें। इसके अलावा महतारी सदन के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रदेश में 500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं प्रदेश की आंगनबाड़ियों के संचालन के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें से पूरक पोषण आहार योजना के लिए 650 करोड़ और कुपोषण मुक्ति योजनाओं के लिए 235 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इससे मातृ एवं शिशु पोषण सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

सरकार ने शुरू की ये नई योजनाएं

सरकार ने रानी दुर्गावती योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसे डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसे बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दें कि मोदी की गारंटी में बालिकाओं के जन्म होने पर उन्हें गरिमामयी आर्थिक सुरक्षा प्रदान का वादा किया गया था। जिसके तहत इस बजट में रानी दुर्गावती योजना प्रारंभ किया जा रहा हैं।  इसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।इसके अलावा सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए बजट में 8200 करोड़ रुपए, 250 महतारी सदन निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के तहत 120 करोड़ और मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

 

यह भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।