Rahul Gandhi Youth Congress: ‘आप बब्बर शेर हैं..आपको हरी क्रांति लानी है..’, भरे मंच से राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सराहा, पीएम मोदी पर जमकर बरसे…
Rahul Gandhi Youth Congress: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
rahul gandhi bhopal/ image source: ANI INSTAGRAM HANDLE
- राहुल गांधी ने यूथ को उत्साहित किया
- कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’
- हरी क्रांति लाने का दिया संदेश
Rahul Gandhi Youth Congress: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में गिरफ्तार हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ बताते हुए कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
राहुल ने क्या कहा ?
राहुल ने दिल्ली में गिरफ्तार हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ बताते हुए कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा ‘आपमें कांग्रेस का खून है, देशभक्ति का खून है, आप हरी क्रांति लाएं । आपने देश को अनाज दिया भोजन दिया वही काम नरेंद्र मोदी ने छीन लिया। आपने इंडस्ट्री बनाई वही नरेंद्र मोदी ने छीन लिया आप 21वीं सदी में आईटी रेवोल्यूशन लाए वही नरेंद्र मोदी ने छीन लिया। आपको डरने की जरूरत नहीं है। आपको दिल से धन्यवाद करता हूं । राहुल गांधी ने मंच से कहा, “शांतिपूर्ण विरोध हमारा अधिकार है और सच्चाई हमारे साथ है। मोदी सरकार युवाओं और किसानों की आवाज दबाने के लिए तानाशाही पर उतारू है, लेकिन हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।” राहुल गांधी ने यह भी कही की आपको हरी क्रांती लानी है’।
View this post on Instagram
एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार
राहुल गांधी का यह बयान उस वक्त आया जब, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (युवा कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया है। और आज राहुल गांधी का यह संदेश आया है।
भारत-यूएस ट्रेड डील का मुद्दा भी उठाया
राहुल गांधी ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत-यूएस ट्रेड डील कोई साधारण समझौता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री की मजबूरी है। राहुल ने आरोप लगाया, “मोदी जी दो ग्रिप से फंस गए हैं। एक तरफ अमेरिका में अडाणी पर क्रिमिनल केस का दबाव है और दूसरी तरफ ‘एपस्टीन फाइल्स’ का। उनकी आंखों में देखिए, वे फंसे हुए हैं। इसी डर की वजह से उन्होंने बिना किसी से पूछे फोन घुमाया और हिंदुस्तान के किसानों और देश का डेटा अमेरिका के हवाले कर दिया।”
इन्हें भी पढ़ें:-
- डोपिंग टेस्ट से बचने पर एआईयू ने भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया
- तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन को 558 मेगावाट बिजली आपूर्ति करेगी मोक्सी पावर जनरेशन
- जिम्बाब्वे के कोच सैमन्स ने कहा, भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा लेकिन हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी
- हेटमायर तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी, निचले क्रम में उनकी प्रतिभा बेकार जा रही थी : शाई होप
- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे पर सवाल खड़े किए, फलस्तीनियों के हितों को छोड़ने का आरोप

Facebook


