Rajiv Chandra Shekhar Statement: महादेव ऐप पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री का बयान, CM भूपेश बघेल पर कसा तीखा तंज

Rajeev Chandra Sekhar on Mahadev App and CM Bhupesh Baghel महादेव ऐप और CG के CM भूपेश बघेल को लेकर राजीव चंद्र शेखर का बयान

Rajiv Chandra Shekhar Statement: महादेव ऐप पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री का बयान, CM भूपेश बघेल पर कसा तीखा तंज

Rajeev Chandra Sekhar on Mahadev App and CM Bhupesh Baghel

Modified Date: November 6, 2023 / 01:31 pm IST
Published Date: November 6, 2023 1:31 pm IST

भोपाल। चुनावी सरगर्मीं के बीच महादेव ऐप इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। अब महादेव ऐप और CG के CM भूपेश बघेल को लेकर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्र शेखर का बयान सामने आया है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्र शेखर का कहना है कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है। हमे जिसको अरेस्ट करना है हम ज़रूर करेंगे। महादेव ऐप पर बैन लगाने को लेकर दो महीने से ये (छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल) किसको कह रहे है…। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कह रहे हैं तो हमे कहा से पता चलेगा..?

Read more: Sangwari Matdan Kendra: छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र, महिला अधिकारी-कर्मचारी के हाथों होगी चुनाव की सारी जिम्मेदारी 

राज्य मंत्री राजीव चंद्र शेखर ने कहा कि राज्य सरकार के पास पूरा पॉवर है केंद्र को इन्फॉर्म करने का। ये डेढ़ साल से इन्वेस्टीगेट कर रहे हैं, कि क्या कर रहे हैं। ये क्या कर रहे थे, ये झूठ बोल रहे हैं। हमे कोई चिट्ठी या नोटिफिकेशन नहीं मिला। ये डेढ़ साल से इन्वेस्टीगेशन के नाम पर पैसे ले रहे हैं। राज्य मंत्री राजीव चंद्र शेखर ने कहा कि 500 करोड़ कहां से आए..? ये ऐसे पैसे वाली दोस्ती है क्या..? हमें ED की तरफ़ से कल ही चिट्ठी मिली और ऐप हमने ब्लॉक किया। वो ख़ुद दुबई में बैठकर बोल रहे है की सीएम ने भेजा है। आरोपियों को हम छोड़ेंगे नहीं।

Read more: IB Recruitment 2023: इंटेलीजेंस ब्यूरो में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, फटाफट कर लें अप्लाई

बता दें कि महादेव ऐप के बैन पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की प्रतिक्रया सामने आई थी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में उन्होंने लिखा, कि ‘आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने ‘महादेव ऐप’ पर बैन लगाने का फ़ैसला किया। मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है। मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है।’

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में