Two groups clashed in Tilda
भोपाल। government Ayurveda colleges : मध्य प्रदेश के सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता रोक दी गई है। नेशनल कमीशन फार इंडियन सिस्टम आफ मेडिसिन ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों की कमी के चलते मान्यता रोकी गई है। अब आयोग की यह जिम्मेदारी बढ़ गई है कि तीनों कॉलेजों को मान्यता देना है या नहीं। एक सप्ताह में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : गुजरात हादसा : मरने वालों की संख्या 100 के पार, 177 लोगों को बचाया गया…
government Ayurveda colleges : जिन तीन सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता रोकी गई है इनमें बुरहानपुर, जबलपुर और रीवा के सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों है। इन तीनों में सबसे बड़ा संकट बुरहानपुर आयुर्वेद कालेज की मान्यता को लेकर है।
यह भी पढ़ें : दिवाली पर जमकर जाम छलकाए राजधानी के मदिराप्रेमी, गटक गए 100 करोड़ रुपए से अधिक के शराब
बताया जा रहा है कि यहां पर प्राध्यापक और सह प्राध्यापक के 12 और सहायक प्राध्यापक के 15 पद रिक्त हैं। लेकिन तीन विभागोंमें एक भी शिक्षक नहीं हैं। इतना जल्दी इन पदों को भरना आसान नहीं है। ऐसे में यहां की बीएएमएस की मान्यता मिलना मुश्किल है।