Skydiving Festival 2024: 8 फरवरी से होगी स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत, एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की पहल

Skydiving Festival 2024: 8 फरवरी से होगी स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत, एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की पहल

Skydiving Festival 2024: 8 फरवरी से होगी स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत, एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की पहल
Modified Date: February 3, 2024 / 09:55 am IST
Published Date: February 3, 2024 9:55 am IST

भोपाल: Skydiving Festival 2024 प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 8 फरवरी से स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत की जाएगी। उज्जैन में 8 फरवरी और खजुराहो में 20 फरवरी से शुरू होने वाला स्काई डाइविंग फेस्टिवल एक बार फिर रोमांच और मनोरंजन की सौगात पेश करेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि स्काई-डाइविंग फेस्टिवल के प्रथम एवं द्वितीय संस्करण की सफलता व एडवेंचर गतिविधि के प्रति पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए इस वर्ष उज्जैन में तृतीय संस्करण एवं खजुराहो में प्रथम संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन में दताना एयरस्ट्रिप पर 8 से 17 फरवरी तक और खजुराहो में 20 से 25 फरवरी तक एडवेंचर लवर्स असमान में उड़ने के रोमांच का अनुभव कर पाएंगे। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है।

Read More: Kedar Rajyog 2024: 500 साल बाद होने जा रहा इस राजयोग का निर्माण, तीन राशियों के जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Skydiving Festival 2024 प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में 20 फरवरी से 26 फरवरी तक 50वें खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन होगा। महोत्सव के स्वर्ण जंयती अवसर को खास बनाने के लिए दुनिया का सबसे रोमांचक खेल स्काई डाईविंग फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। देशभर के रोमांचप्रेमी इस दौरान 10 हजार फीट की ऊंचाई से खजुराहो में पुरातात्विक उत्कृष्टता के प्रतीक धरोहरों को निहार सकेंगे।

Read More: CG Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

खजुराहो नृत्य समारोह की शुरुआत वर्ष 1975 में की गई थी और तब से आज तक संस्कृति विभाग अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा इसका सफल आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष नृत्य और कला के इस असीम संगम की स्वर्ण जंयती है, जिसे लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। इसी के तहत स्काई डाईविंग फेस्टिवल होगा, जिसमें देशभर से रोमांच प्रेमी खजुराहो पहुंचेंगे।

Read More: Himachal Cabinet Reshuffle: कैबिनेट मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल, इन मंत्रियों से वापस लिए गए विभाग, पांच मंत्रियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

आधुनिक और बेहद सुरक्षित होगी राईड

स्काई डाईविंग का संचालन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ऐ) DGCA एवं यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (यू.एस.पी.ए.) USPA द्वारा प्रमाणित संस्था “स्काई-हाई इंडिया” द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है। संस्था द्वारा उच्चतम मानकों के साथ प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग कराई जायेगी।

Read More: Indore Fraud News: फ्लिपकार्ट के कर्मचारी ने कंपनी को लगाया 2 लाख का चूना, पार्सल बदलकर इस चीज की करता था डिलीवरी

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"