Giribala Singh CBI Remand : जिस कोर्ट में कभी सुनाती थीं फैसले, आज उसी कटघरे में खड़ी दिखीं गिरिबाला! CBI की मांग कोर्ट ने की पूरी, मां-बेटे की रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़ी

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा डेथ केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों की CBI रिमांड बढ़ा दी है। अदालत ने गिरिबाला सिंह को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है, जबकि समर्थ सिंह की कस्टडी भी आगे बढ़ा दी गई है।

Giribala Singh CBI Remand : जिस कोर्ट में कभी सुनाती थीं फैसले, आज उसी कटघरे में खड़ी दिखीं गिरिबाला! CBI की मांग कोर्ट ने की पूरी, मां-बेटे की रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़ी

Giribala Singh CBI Remand / Image Source ; X

Modified Date: May 29, 2026 / 02:30 pm IST
Published Date: May 29, 2026 2:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दोनों आरोपियों की CBI रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ी
  • कोर्ट में लंबी बहस के बाद आया बड़ा फैसला
  • हाई कोर्ट के आदेश के बाद जांच में तेजी

भोपाल :Giribala Singh CBI Remand :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा डेड केस में दोनों मुख्य आरोपियों, गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को शोभना भलावे की अदालत में पेश किया गया। जिला अदालत के अंदर चली लंबी बहस के बाद सुनवाई पूरी हो गई है। सीबीआई (CBI) द्वारा मांगी गई रिमांड की अर्जी पर अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी गिरिबाला सिंह की पांच दिन की सीबीआई रिमांड मंजूर कर ली है। इसके साथ ही, दूसरे आरोपी समर्थ सिंह की रिमांड भी पांच दिनों के लिए आगे बढ़ा दी गई है। जिस जिला अदालत के भीतर कभी गिरिबाला सिंह खुद न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठती थी आज उसी कोर्ट रूम के कटघरे में एक आरोपी के रूप में खड़ी नजर आईं।

आज खत्म हो रही समर्थ की रिमांड

आपकों बता दें की है आज सुबह डिप्टी सुप्रीडेंट निशु कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी सीबीआई दफ्तर पहुंचे हैं। TWISHA CASE UPDATE गिरिबाला और समर्थ फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में हैं। आरोपी समर्थ की एक हफ्ते की रिमांड आज खत्म हो रही है, जिसके बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं, मामले की दूसरी आरोपी गिरिबाला को भी आज ही कोर्ट में पेश किया गया , जहां सीबीआई ने उसकी रिमांड की मांग की थी।

Twisha Death Case Update कल सीबीआई पहुंची थी घर और हुई थी गिरफ़्तारी

आपकों बता दें की जबलपुर हाई कोर्ट ने गिरीरबला सिंह को ट्रायल अदालत से मिली अग्रिम जमानत को पूरी तरह से रद्द कर दिया था। कोर्ट के इस कड़े फैसले के बाद सीबीआई (CBI) की टीम गिरीबाला सिंह को गिरफ्तार करने घर पहुंची थी और सीबीआई उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की थी। सात घंटे लगातार पूछताछ के बाद आखिरकार गिरिबाला सिंह को CBI ने गिरफ्तार किया था।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.