Giribala Singh Bail Hearing : बेल या जेल? सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर आज हाईकोर्ट में दोपहर 2:30 बजे होगा अंतिम फैसला, 2 दिन की मोहलत हुई खत्म

त्विषा शर्मा डेथ केस में आज जबलपुर हाई कोर्ट में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग पर अहम सुनवाई होगी। कोर्ट द्वारा जवाब पेश करने के लिए दिया गया दो दिन का समय आज खत्म हो रहा है। दोपहर 2:30 बजे होने वाली इस सुनवाई में हाई कोर्ट बड़ा फैसला सुना सकता है।

Giribala Singh Bail Hearing : बेल या जेल? सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर आज हाईकोर्ट में दोपहर 2:30 बजे होगा अंतिम फैसला, 2 दिन की मोहलत हुई खत्म

Giribala Singh Bail Hearing / Image Source / screengrab

Modified Date: May 27, 2026 / 07:36 am IST
Published Date: May 27, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज 2:30 बजे जबलपुर हाई कोर्ट में होगी अहम सुनवाई।
  • गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दायर।
  • राज्य सरकार और परिजनों ने बेल निरस्त करने की मांग की है।

भोपाल : Giribala Singh Bail Hearing :  जबलपुर हाई कोर्ट में आज त्विषा शर्मा डेथ केस को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे आरोपी सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। गिरिबाला सिंह को जवाब पेश करने के लिए कोर्ट से जो 2 दिन की मोहलत मिली थी, वह आज पूरी हो रही है। इस मामले में कोर्ट आज यह तय कर सकता है कि गिरिबाला सिंह की बेल जारी रहेगी या फिर उन्हें जेल जाना होगा।

Jabalpur High Court Update जवाब पेश करने के लिए मिला था दो दिन का समय

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिबाला सिंह की तरफ से बीते 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उसी दिन उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। अब इस अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर राज्य सरकार और मृतका त्विषा शर्मा के पिता व परिजनों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को अपना पक्ष और जवाब रखने के लिए 2 दिन का समय दिया था, जिसकी समय सीमा आज समाप्त हो रही है।

Twisha Sharma Case Bhopal 2:30 बजे होगी सुनवाई

त्विषा शर्मा मामले में सास गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने को लेकर आज जबलपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आ सकता है। राज्य सरकार और परिजनों की ओर से दायर इस याचिका पर आज दोपहर ठीक 2:30 बजे सुनवाई शुरू होगी, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.