LPG Gas Cylinder Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद क्या आपकी रसोई का बजट फिर बिगड़ने वाला है? क्या घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा? तुरंत देखें अपने शहर का नया रेट

LPG Gas Cylinder Price Today:दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल 3,071.50 रुपये मिल रहा है। मुंबई में यह क्रमशः 912.50 रुपये और 3,024 रुपये है। जबकि नोएडा में यह 910.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में हल्का-अंतर देखने को मिल रहा है।

LPG Gas Cylinder Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद क्या आपकी रसोई का बजट फिर बिगड़ने वाला है? क्या घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा? तुरंत देखें अपने शहर का नया रेट

(LPG Gas Cylinder Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 25, 2026 / 12:41 pm IST
Published Date: May 25, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल 8 रुपये तक महंगे
  • आज भी पेट्रोल-डीजल में फिर बढ़ोतरी
  • LPG सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर

नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Price Today in India: पिछले 12 दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान दोनों ईंधनों के दाम करीब 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। आज भी पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। वहीं, 15 मई को एक बार में 3 रुपये और 19 मई को लगभग 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

LPG सिलेंडर की कीमतों में स्थिरता (Stability in LPG Cylinder Prices)

इन बढ़ोतरी के बीच घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में पिछले 12 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव देखा गया था। जब इसमें करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, HPCL और BPCL का कहना है कि देश में LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नही है।

प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट (Latest LPG Rates in Major Cities)

दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये का है। मुंबई में यह क्रमशः 912.50 रुपये और 3,024 रुपये है। गुरुग्राम में घरेलू 921.50 रुपये और कमर्शियल 3,088 रुपये है। जबकि नोएडा में घरेलू 910.50 रुपये और कमर्शियल 3,071.50 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई, भुवनेश्वर और चंडीगढ़ में भी अलग-अलग दाम देखने को मिल रहे हैं।

आज देश के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम (रुपये में)

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 KG) कमर्शियल सिलेंडर (19 KG)
दिल्ली ₹ 913 ₹ 3,071.50
मुंबई ₹ 912.50 ₹ 3,024
गुरुग्राम ₹ 921.50 ₹ 3,088
नोएडा ₹ 910.50 ₹ 3,071.50
चेन्नई ₹ 928.50 ₹ 3,237
भुवनेश्वर ₹ 939 ₹ 3,238
चंडीगढ़ ₹ 922.50 ₹ 3,092.50

देश के अन्य शहरों में गैस की कीमतें (Gas Prices in Other Cities)

पटना में घरेलू सिलेंडर 1,011 रुपये और कमर्शियल 3,361 रुपये है। इंदौर में यह 941 रुपये और 3,176.50 रुपये है। देहरादून में 932 रुपये और 3,129 रुपये, जयपुर में 916.50 रुपये और 3,099 रुपये दर्ज किए गए हैं। वहीं बेंगलुरु, हैदराबाद, अंडमान और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में भी कीमतों में अंतर देखने को मिला है। जहां कमर्शियल सिलेंडर 3,100 रुपये से ऊपर तक पहुंच गया है।

कंपनियों की अपील (Appeals From Companies)

तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा खरीदारी से बचें। कंपनियों के अनुसार देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है। बाजार में स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।