Dhar Road Accident: मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां! इस खतरनाक हादसे में भाई सहित 3 लोगों की मौत, बहन को राखी का बुलावा देने जा रहे थे तीनों
मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां! इस खतरनाक हादसे में भाई सहित 3 लोगों की मौत, Three people died in Dhar road accident
UP Road Accident News Today | Photo Credit: IBC24
धार। Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार परिवार के सदस्य अपनी बहन को रक्षाबंधन पर घर आने का बुलावा देने जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
Dhar Road Accident: हादसे में भाई, भतीजे और काका की मौत होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य अपनी बहन को राखी के त्योहार पर घर आने का निमंत्रण देने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद जीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और कार चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case: सब इन्स्पेक्टर और आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार.. रिश्वत में ले रहे थे बड़ी रकम, एंटी करप्शन ने पहले ही बिछा दिया था जाल
- iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी
- Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: ‘भूपेश जहां बोलें, बैठने को तैयार हूं’…पीएम आवास पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, भाजपा सरकार के गिनाए आकड़ें

Facebook


