Twisha Sharma Case Update : ट्विशा केस में एक और नया ट्विस्ट! मर्चुरी के बाहर बिलखती माँ ने खोले समर्थ और गिरिबाला के राज़, बोलीं- ‘समर्थ की माँ ने हमें भोपाल आने से रोका…’.

Ads

भोपाल में चल रही ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम (PM-2) की प्रक्रिया के बीच मृतका का परिवार AIIMS मर्चुरी पहुंचा। इस दौरान त्विशा की मां भावुक हो गईं और उन्होंने बेटी के व्यवहार में बदलाव, अजमेर जाने को लेकर हुए विवाद और भोपाल आने से रोके जाने जैसे कई बड़े दावे किए। सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान के बाद परिवार ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 11:33 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 11:48 AM IST
HIGHLIGHTS
  • PM-2 प्रक्रिया के दौरान AIIMS मर्चुरी पहुंचा त्विशा का परिवार
  • मां ने अजमेर जाने को लेकर पति समर्थ से विवाद का दावा किया
  • सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद परिवार को इंसाफ की उम्मीद

भोपाल: Twisha Sharma Case Update  बहुचर्चित त्विशा शर्मा मामले में मृतका ट्विशा के परिजन वहां पहुंचे। दोबारा पोस्टमार्टम (PM-2) की प्रक्रिया के बीच ट्विशा के पिता, भाई, मां, चाचा, भाभी और उनके वकील ऐम्स मर्चुरी पहुंचे हैं। मर्चुरी के बाहर त्विशा की मां भावुक हो गईं, वहीं पिता और भाई ने साफ तौर पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान के बाद अब उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

ऐम्स मर्चुरी के बाहर ट्विशा की मां ने रोते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के पहले ही त्विशा के बिहेविय में अचानक काफी बदलाव आ गया था। मां ने बताया कि ट्विशा 15 तारीख को अजमेर जाने वाली थी, लेकिन अजमेर जाने की बात को लेकर पति समर्थ से उसका भारी झगड़ा हुआ था और समर्थ ने उसे जाने से साफ मना कर दिया था।

13 तारीख को त्विशा से मिलने के लिए भोपाल जाने वाले है आरोपी

मां ने आगे बताया, “हम खुद 13 तारीख को त्विशा से मिलने भोपाल आने वाले थे, लेकिन समर्थ की मां ने हमें भोपाल आने से मना कर दिया था।” अपनी बेटी को याद कर भावुक मां ने रोते हुए कहा, ” ट्विशा पहले भी बहुत अच्छी थी और अब वो जहां भी होगी, वहां भी अच्छी ही होगी।”

सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद न्याय की आस

ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत के मामले में अजमेर जाने और मायके वालों को भोपाल आने से रोकने की कड़ियां अब सामने आ रही हैं, वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में स्वतः संज्ञान लिए जाने के बाद परिवार को विश्वास है की उन्हें इंसाफ मिलेगा। फिलहाल ऐम्स की हाई-लेवल टीम मर्चुरी में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें