Kamal Nath Will Leave Congress? कमलनाथ अब किसके साथ? जानिए क्यों तोड़ना चाहते हैं कांग्रेस से दशकों पुराना नाता! ये है नाराजगी की वजह
Kamal Nath Will Left Congress? कमलनाथ अब किसके साथ? जानिए क्यों तोड़ना चाहते हैं कांग्रेस से दशकों पुराना नाता, ये है नाराजगी की वजह
भोपाल: Kamal Nath Will Left Congress? लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जा रहा है पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस पार्टी से दशकों पुराना नाता तोड़ने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो आज दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचने वाले हैं। पूर्व कमलनाथ यहां से सीधे अपने बंगले जाएंगे। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वो आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। अब देखना होगा कि मध्यप्रदेश की सियासत आज क्या करवट लेती है। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि गांधी परिवार के इतने करीबी होने के बाद भी कमलनाथ क्यों नाराज हुए? तो चलिए जानते हैं क्या है कमवलनाथ की नाराजगी के कारण?
कल देर रात हुआ खेला?
Kamal Nath Will Left Congress? खबरों की मानें तो विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी में कमलनाथ का कद घटा है, जिसके बाद से वो नाराज चल रहे हैं। कमलनाथ पिछले 4 दिनों से अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लगातार अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर चर्चा की। बताया जा रहा है कि कल देर रात कमलनाथ और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिया और आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
इस वजह से नाराज हुए कमलनाथ
कमलनाथ की नाराजगी की बात करें तो विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कमलनाथ को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद बनाए रखेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पार्टी ने जीतू पटवारी को प्रदेश की कमान सौंप दी। वहीं, जब नेता प्रतिपक्ष के चुनाव की बात आई तो कांग्रेस पार्टी ने उमंग सिंघार पर भरोसा जताया। यानि करीब एक महीने के भीतर पूर्व सीएम कमलनाथ की उम्मीदों को दूसरी बार झटका लगा था।
तीसरी बार उम्मीदों में फिर गया पानी
अब बारी आई राज्यसभा चुनाव की, तो यहां भी कमलनाथ की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमलनाथ चाहते थे कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ पर भरोसा जताने के बजाए अशोक सिंह को राज्यसभा भेजना उचित समझा और उनके नाम पर मुहर लगा दी। कमलनाथ की नाराजगी यहां खुलकर सामने आ गई और उन्होंने अशोक सिंह के नामांकन में शामिल नहीं होने का फैसला लिया।
बिखर जाएगी कांग्रेस पार्टी
आपको तो ये याद ही होगा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा ज्वॉइन कर ली थी तो पार्टी ही नहीं पूरी सरकार भी बिखर गई थी। इसके बाद कमलनाथ को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। लगभग चार साल बाद मध्यप्रदेश की सियासत में वही मंजर फिर से देखने को मिल सकता है। अगर कमलनाथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होते हैं तो एक बार फिर कांग्रेस पार्टी बिखर जाएगी।
आज दिल्ली जाएंगे पूर्व सीएम कमलनाथ, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें.. #Bhopal | #Kamalnath | #MPNews | #BJP | #Congress https://t.co/38FzdprfFF
— IBC24 News (@IBC24News) February 17, 2024

Facebook


