Women In MP Consume Most Alcohol: ‘मध्यप्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा पीतीं हैं शराब’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दावा, मीडिया के सामने कही ये बात
Women In MP Consume Most Alcohol: 'मध्यप्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा पीतीं हैं शराब' प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दावा, मीडिया के सामने कही ये बात
MP Politics News/ Image Source: X Handle
- अपराध और महिलाओं की सुरक्षा
- शराब की खपत में वृद्धि
- नशाखोरी और बेरोजगारी
भोपाल: Women In MP Consume Most Alcohol जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद से मध्यप्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां नेताओं के बीच नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। इन सब के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए अपराध रोकने में नाकाम करार दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने शराब की खपत के मामले में मध्यप्रदेश की महिलाओं को सबसे आगे बताया है। जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीतीं हैं।
Women In MP Consume Most Alcohol पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। राज्य में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा दुराचार की घटना हो रही है, हर रोज 21 बहनें इस वारदात का शिकार होती हैं। राज्य में सबसे ज्यादा अपहरण हो रहे हैं, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि एक आईटी पार्क को 10 लाख रुपए साल किराए पर दे दिया गया है, जबकि उसकी आमदनी पौने दो करोड़ रुपए माह की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने राज्य की बढ़ती बेरोजगारी और नशाखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि आज का युवा नशाखोरी कर रहा है इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की ही है।
यह हमें तमगा मिला है। यह सब समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना देखने वाली भाजपा ने किया है। सबसे ज्यादा शराब की खपत देश में मध्य प्रदेश में है। वर्तमान में राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पी रही हैं। बात ड्रग्स की करें तो इस मामले में मध्य प्रदेश ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। मध्य प्रदेश में जितना ड्रग्स का कारोबार हो रहा है उतना किसी दूसरे राज्य में नहीं हो रहा।
मोहन बाबू रील में व्यस्त, प्रदेश भ्रष्टाचार और कर्ज़ में पस्त!
📍भोपाल I #प्रेसवार्ता pic.twitter.com/E2koYj0Aid
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 25, 2025

Facebook


