AD · 728×90Advertisement

Datia By-Election Latest News: दतिया उपचुनाव के लिए मतदान जारी, इस बूथ पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, BJP पर लगे फर्जी वोटिंग करवाने के आरोप

दतिया उपचुनाव के लिए मतदान जारी, इस बूथ पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, BJP and Congress workers clashed in Datia By-Election

Datia By-Election Latest News: दतिया उपचुनाव के लिए मतदान जारी, इस बूथ पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, BJP पर लगे फर्जी वोटिंग करवाने के आरोप
Deepak Sahu
Published: 30 Jul 2026 | 5:07 pmModified: 31 Jul 2026 | 12:21 am
दतिया। Datia By-Election Latest News: मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक 61.99% वोटिंग हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों के बूथ पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। इसी बीच अब बड़ी खबर सामने आई है। जिगना थाना क्षेत्र स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Datia By-Election Latest News: जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर बाहरी लोगों के पहुंचने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक फर्जी मतदान कराने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। कांग्रेस नेताओं ने मामले की शिकायत निर्वाचन अधिकारियों से करते हुए निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने और पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मतदान केंद्र के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है। फिलहाल निर्वाचन अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

रामसागर के बूथ से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को पुलिस ले गई (Datia By-Election Latest News:)

दतिया में रामसागर गांव के मतदान केंद्र से पुलिस, कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को अपने साथ ले गई। एजेंट पर मतदाताओं से बात करने का आरोप लगाया गया है। जब साथियों ने इसका वीडियो बनाया तो पुलिस ने उन्हें रोका। हालांकि, कांग्रेस नेताओं के थाने पहुंचने पर पुलिस ने पोलिंग एजेंट को छोड़ दिया।
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP and Congress workers clashed in Datia By-Election

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm