शह मात The Big Debate: दतिया का ‘दर्द’, क्या और बढ़ेगा ‘मर्ज’? भाजपा ने हार की समीक्षा के लिए बनाई कमेटी, क्या सरकार पर दिखेगा हार का असर?
MP Politics News: भाजपा ने दतिया उपचुनाव में हार की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।
MP Politics News/Image Credit: IBC24.in
- भाजपा ने दतिया उपचुनाव में हार की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।
- 14 मंत्रियों और 6 सांसदों के दतिया में स्थाई कैंप करने के बाद भी यदि भाजपा वहां हार गई।
- पार्टी संकेतों में उन्हें ही चेता रही है, जिन पर उसे भितरघात का अंदेशा है।
दतिया में मुश्किलें कांग्रेस के लिए भी कम नहीं थीं, टिकट के दावेदार रहे अवधेश नायक की नाराज़गी जिनके हटने से सीट खाली हुई वे राजेन्द्र भारती और घनश्याम सिंह के बीच भी भितरघात और खुला आघात जैसे जुबानी संग्राम बहुत हुए। (MP Politics News) फिर भी पार्टी वहां से जीत गई यदि इस जीत को विस्तारित करना है तो तय है बयान ऐसे ही आएंगे कि ये सामूहिक तपस्या का परिणाम है या राहुल गांधी की जीत है।
MP Politics News: दतिया के वोटर के पास आईना बड़ा था, इसमें कोई दो राय नहीं है। मगर अभी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है- वो आईना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिखाया गया या प्रत्याशी को? इस चुनाव को क्या कांग्रेस की जीत कहा जाए या ये सिर्फ भाजपा की हार है? सबसे बड़ा सवाल ये कि जिन नरोत्तम मिश्रा की तरफ़ पार्टी शंका की सुई घुमा रही है..बिना किसी ठोस प्रमाण के क्या उनके खिलाफ कोई एक्शन ले भी पाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Supplementary Budget News: हर विधानसभा में होगा पंचायत उत्सव भवन का निर्माण, 70 करोड़ की लागत से होगी आधार सेवा केंद्रों की स्थापना, अनुपूरक बजट में गांवों के लिए इतनी राशि आवंटित
- India Bioenergy and Tech Expo 2026: देश के सबसे बड़े बायोएनर्जी सम्मेलन का केंद्र बनेगा यूपी, सीएम योगी करेंगे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 का शुभारंभ
- Chhattisgarh Police Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल.. एक साथ बदले गए कई ASI, मुख्यालय से आदेश और सूची जारी, देखें

Facebook


