MP BJP Meeting Today: आज बीजेपी विधायक दल की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, सदन में कल पेश होगा बजट
MP BJP Meeting Today: आज बीजेपी विधायक दल की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, सदन में कल पेश होगा बजट | Latest Hindi News

Political News | Source : File Photo
- बजट से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक आज आयोजित की गई है।
- सीएम हाउस में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ये बैठक बुलाई है।
- विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी।
भोपालः MP BJP Meeting Today : मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है। दूसरे दिन एक बार फिर अलग-अलग मुद्दों को लेकर सदन में हंगामे के आसार है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण पर आज चर्चा होगी। सदन में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। बीजेपी विधायक अर्चना चिटनिस अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापित करेंगी। वहीं बजट से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक आज आयोजित की गई है। सीएम हाउस में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ये बैठक बुलाई है। विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी। संगठन के पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे।
आज मध्यप्रदेश बजट सत्र का दूसरा दिन
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन आज महत्वपूर्ण रहेगा, जिसमें आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद, राज्यपाल मंगुभाई पटेल के सोमवार को दिए गए अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। इस दौरान सदन में हंगामे के आसार हैं, क्योंकि विपक्ष प्रदेश में चल रहे घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। सदन में अलग-अलग विभागों के प्रशासकीय प्रतिवेदन भी पेश किए जाएंगे। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ होगी।
इससे पहले सोमवार को कांग्रेस ने सदन की अवधि कम होने को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया। विधायक काले नकाब पहनकर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे और सरकार पर आरोप लगाया कि वह सदन में चर्चा से बच रही है। विपक्ष की मांग है कि सदन की अवधि बढ़ाई जाए, ताकि जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है, और इसका दूसरा दिन आज है, जिसमें आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: BJP Legislature Party meeting today, these issues will be discussed, budget will be presented in the House tomorrow
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm