BJP Parshad Beaten Up Video: भाजपा कार्यालय में पार्षद के साथ मारपीट, इस वजह से हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

BJP Parshad Beaten Up Video: श्योपुर में भाजपा कार्यालय के अंदर भाजपा पार्षद के साथ मारपीट की गई है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

BJP Parshad Beaten Up Video/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • श्योपुर में भाजपा कार्यालय के अंदर भाजपा पार्षद के साथ मारपीट की गई है।
  • मामला श्योपुर शहर के शिवपुरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय का है।
  • इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

BJP Parshad Beaten Up Video: श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अंदर आयोजित एक बैठक उस समय हंगामे में बदल गई जब वार्ड क्रमांक 14 के भाजपा पार्षद जुगलकिशोर मेहरा के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। पार्षद ने शक्तिदल के नेता श्याम मीणा और उनके साथियों पर गाली.गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला श्योपुर शहर के शिवपुरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय का है। जहां वार्ड क्रमांक 14 के जमीन विवाद को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच भाजपा पार्षद जुगलकिशोर मेहरा ने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही। (BJP Parshad Beaten Up Video) आरोप है कि इसी बात को लेकर शक्तिदल के नेता श्याम मीणा नाराज हो गए और उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर श्याम मीणा और उनके दो तीन साथियों ने पार्षद के साथ मारपीट की।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

BJP Parshad Beaten Up Video: घटना में पार्षद के कंधे और पीठ पर चोट आने का दावा किया गया है। मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पार्षद जुगलकिशोर मेहरा का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-