MP News: राजधानी में करंट से भाजपा के इस युवा नेता की मौत, डिवाइडर पर पोल पकड़ते ही लगा झटका, सीएम बोले- होगी वैधानिक कार्रवाई
राजधानी में करंट से भाजपा के इस युवा नेता की मौत, डिवाइडर पर पोल पकड़ते ही लगा झटका, General Secretary Divyarishi Tiwari Died due to Electric Shock
BJP State General Secretary Full List: बदले गए कई राज्यों के प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ में पवन साय की जगह इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने जारी किया आदेश /image: Social Media
भोपालः Divyarishi Tiwari Died राजधानी भोपाल के एमपी नगर में रविवार रात सड़क पार करते समय डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल को पकड़ते ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी को करंट लगने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यऋषि तिवारी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में सार्वजनिक स्थल पर रविवार को विद्युत पोल के करंट से तिवारी के निधन की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Divyarishi Tiwari Died बता दें कि दिव्यऋषि सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सहारे के लिए सड़क किनारे लगे पोल को एक हाथ से पकड़ लिया। दूसरे हाथ से दीवार पकड़ने की कोशिश के दौरान पोल में करंट होने से उन्हें जोरदार झटका लगा। हादसे में एक महिला भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने दोनों को संभाला। करंट लगने के बाद दिव्यऋषि मौके पर गिर गए। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाव शुरू किया और सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- UP International Trade Show 2026: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में छाया योगी सरकार का यूपी स्टार्टअप मिशन, 60 स्टार्टअप्स ने पेश किए अपने इनोवेशन
- Gold Prices Fall Today: सोने के भाव 13,000 रुपये तो चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट.. नवरात्रि-दीवाली से पहले जमीन पर आये दाम, आप भी देखें..
- India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
- Virat Kohli New Record: विराट कोहली ने तोड़े सचिन तेंदुलकर के ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें
- EPFO New Withdrawal Rules: PF निकालने वालों के लिए बड़ा अपडेट! 2 महीने बाद पूरा पैसा निकालने पर लगी रोक? अब इतने महीनों तक करना होगा इंतजार
- Bilaspur Fraud News: बिलासपुर में ‘लेडी फ्रॉड’ गिरफ्तार.. खुद को इस पार्टी से जुड़ा बताकर ठगे लिए थे करीब 83 लाख रुपये, जानें कैसे बनाया था शिकार

Facebook


