NEET Re-Exam 2026: छत्तीसगढ़ और एमपी के नीट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने अचानक लिया बड़ा फैसला, जानकर झूम उठेंगे छात्र

NEET Re-Exam 2026: NEET री-एग्जाम 2026 को देखते हुए रेलवे ने इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

NEET Re-Exam 2026: छत्तीसगढ़ और एमपी के नीट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने अचानक लिया बड़ा फैसला, जानकर झूम उठेंगे छात्र

NEET Re-Exam 2026/Photo Credit: AI

Modified Date: June 19, 2026 / 09:22 am IST
Published Date: June 18, 2026 10:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया
  • 20 जून को इंदौर-रतलाम-भोपाल और भोपाल-रतलाम रूट पर स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी
  • भोपाल में सबसे अधिक 13,774 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे

जबलपुर/भोपाल। NEET Re-Exam 2026: अगर आप भी छत्तीसगढ़ और एमपी से हैं और नीट री-एग्जाम में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नीट की री एग्जाम 21 जून को होने वाली है। इसी बीच पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने जबलपुर में बताया कि ट्रेन संख्या 09354 इंदौर से रतलाम होते हुए भोपाल तक विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 09353 भोपाल से रतलाम के बीच संचालित की जाएगी।

किन रूटों पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

NEET Re-Exam 2026 श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रेन संख्या 09354, 20 जून को सुबह 11.25 बजे इंदौर से रवाना होकर उसी दिन शाम सात बजे भोपाल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज जंक्शन, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर रुकेगी। अधिकारी ने कहा कि ट्रेन संख्या 09353, 20 जून को शाम 7.40 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन रात 12.55 बजे रतलाम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन और नागदा स्टेशनों पर ठहरेगी।

अभ्यर्थियों के साथ-साथ यात्रियों को भी राहत

NEET Re-Exam 2026 रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले नीट अभ्यर्थियों के साथ-साथ इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इस बीच, पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने नीट अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।

भोपाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि मंडल क्षेत्र में भोपाल, अशोकनगर, गुना, नर्मदापुरम और विदिशा में परीक्षा केंद्र स्थित हैं तथा पुनर्परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के इन शहरों में पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भोपाल में सबसे अधिक 13,774 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा गुना में 1,839, विदिशा में 1,709, नर्मदापुरम में 1,283 तथा अशोकनगर में 865 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अग्रवाल ने बताया कि मंडल ने परीक्षा केंद्रों से जुड़े स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखने तथा परीक्षा के दिन ट्रेनों का समय पर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त वाणिज्य, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा परिचालन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही स्टेशन परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा प्लेटफार्म पर यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

NEET Re-Exam 2026 वहीं, एमपी के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। यहां भी छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, ये ट्रेन कोरबा से दुर्ग-बिलासपुर में चलेगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में