Reported By: Abhishek Singh sengar
,UP Minor Rape Case /Image Credit: IBC24
Chhatarpur Minor Girl Gang Rape: छतरपुर में एक नाबालिग आदिवासी लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है, SP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर ₹10000 का इनाम भी घोषित किया है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि, कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड क्रमांक 2 को बीती रात 12:30 पर तीन युवक नाबालिग बालिका को अपनी स्कूटी में बिठाकर ले गए और दोस्त के किराए के कमरे पर ले जाकर उसके साथ रात भर दुष्कर्म (Chhatarpur Minor Girl Gang Rape) किया। सुबह युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने कम से कम 6 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता सटई थाना क्षेत्र की रहने वाली है और अपने किसी परिचित व्यक्ति के साथ रात को बस स्टैंड आई थी, जहां वह व्यक्ति उसे छोड़कर चला गया। उसके बाद इन तीन युवकों ने उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर गैंगरेप (Chhatarpur Minor Girl Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप की धाराओं के साथ-साथ पास्को एक्ट में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।