Muslim Girl Marries Hindu Boy : हिंदू लड़कों की दुल्हन बनीं दो मुस्लिम बहनें! परिजनों ने थाने में किया हंगामा, पुलिस से की यह मांग

Ads

छतरपुर के नौगांव में दो बहनों ने हिंदू भाइयों से प्रेम विवाह किया और सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर परिजन थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया।

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 12:16 AM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 12:16 AM IST

Muslim Girl Marries Hindu Boy / Image source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • 2 मुस्लिम बहनों ने 2 हिन्दू भाईयो से की शादी
  • शादी का वीडियो बनाकर किया वायरल
  • लड़कियों के परिजनों ने थाने में किया हंगामा

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव शहर में दो सगी बहनों द्वारा दो हिंदू भाइयों से प्रेम विवाह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Muslim Girl Marries Hindu Boy पिछले 5 दिनों से लापता इन बहनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का वीडियो वायरल कर हड़कंप मचा दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लड़कियों के परिजनों और समुदाय के लोगों ने स्थानीय थाने का घेराव कर जमकर हंगामा कर दिया।

शादी का वीडियो बनाकर किया वायरल

जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली ये दो मुस्लिम बहनें अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। Chhatarpur News, इसी बीच रविवार को दोनों बहनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों हिंदू भाइयों के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं और हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करने का दावा कर रही हैं।

लड़कियों के परिजनों ने थाने में किया हंगामा

वीडियो के वायरल होते ही लड़कियों के परिजन आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में नौगांव थाने पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटियों को बरगलाया गया है। । फिलहाल पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों को शांत कराया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

यह घटना कहाँ हुई?

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव शहर में।

वीडियो में क्या दिखाया गया?

दो बहनें हिंदू भाइयों के साथ शादी के जोड़े में और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करती नजर आईं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने परिजनों से समझाइश की और स्थिति को नियंत्रित किया।