Chhatarpur Sisters Religion Conversion: अलीना और सलीना की हुई घरवापसी… बहनों के सनातन धर्म अपनाते ही खड़ा हो गया बखेड़ा, थाने पहुंच की ये मांग

Ads

Chhatarpur Sisters Religion Conversion: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव की रहने वाली दो सगी बहनों—अलीना राईन और सलीना राईन—ने सनातन धर्म अपनाने के बाद विवाह कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 03:19 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 03:19 PM IST

chhatarpur/ image source: freepik

HIGHLIGHTS
  • छतरपुर में बहनों ने धर्म परिवर्तन
  • अलीना और सलीना ने शादी की
  • विवाह के बाद मिली जान से धमकी

Chhatarpur Sisters Religion Conversion: मध्यप्रदेश के छतरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, जिले के नौगांव में दो सगी बहनों ने सनातन धर्म अपनाया है। यह मामला काफी तूल पकड़ रहा है। वहीं अब, खबर आ रही है कि शादी के बाद दोनों बहनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। चलिए विस्तार से आपको पूरा मामला बताते हैं।

Sisters Religion Conversion: यह है पूरा मामला

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव की रहने वाली दो सगी बहनों—अलीना राईन और सलीना राईन—ने सनातन धर्म अपनाने के बाद विवाह कर लिया है। दोनों बहनों का कहना है कि उन्होंने यह फैसला पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से लिया है और उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार, अलीना राईन ने हेमंत जोशी के साथ विवाह किया है, जबकि सलीना राईन ने प्रशांत जोशी के साथ सात फेरे लिए हैं। बहनों ने स्पष्ट किया है कि वे अपने-अपने पति के साथ आगे का जीवन शांतिपूर्वक व्यतीत करना चाहती हैं।

Chhatarpur News: जान से मारने की धमकियों का आरोप

दोनों बहनों ने पुलिस प्रशासन को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि धर्म परिवर्तन और विवाह के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपनी और अपने पतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। बहनों ने पुलिस से अपील की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे बिना किसी भय के अपना वैवाहिक जीवन शुरू कर सकें। उनका कहना है कि वे बालिग हैं और कानून के तहत अपने धर्म और जीवनसाथी का चुनाव करने का अधिकार रखती हैं।

ये भी पढ़ें