Khajuraho Railway Station Redevelopment : यहां के रेलवे स्टेशन पर दिखेगी इस राजा की राज्य की झलक, आर्किटेक्चर में शामिल होगी ये खास चीजें, सांसद वीडी शर्मा ने किया निरीक्षण

Ads

खजुराहो सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, जहाँ महाराजा छत्रसाल और खजुराहो मंदिरों की स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलेगी।

Khajuraho Railway Station Redevelopment / Image Source : screengrab

HIGHLIGHTS
  • विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
  • स्टेशन को वर्ल्ड क्लास और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
  • नई बिल्डिंग में महाराजा छत्रसाल और खजुराहो मंदिरों की झलक दिखेगी।

खजुराहो : Khajuraho Railway Station Redevelopment  सांसद खजुराहो और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की और रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

VD Sharma Inspects Khajuraho Station देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है

निरीक्षण के दौरान सांसद शर्मा के साथ उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक अमला और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद वीडी शर्मा ने निर्माण स्थल का बारीकी से मुआयना करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जा रहा स्टेशन

इसी कड़ी में खजुराहो रेलवे स्टेशन को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। खजुराहो एक वैश्विक पर्यटन स्थल है। यहाँ दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। स्टेशन की नई बिल्डिंग और परिसर में बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल के स्वरूप और यहाँ के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों की स्थापत्य कला (आर्किटेक्चर) की झलक दिखाई देगी। जैसे ही कोई पर्यटक स्टेशन पर कदम रखेगा, उसे खजुराहो की समृद्ध संस्कृति का अहसास होगा।

इन्हें भी पढ़ें :