Yogi Adityanath On Dharmendra Pradhan :
लखनऊ : CM Yogi On Dharmendra Pradhan केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे से बड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के शीर्ष नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के फैसलों की सराहना की। नेताओं ने इसे युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान तथा राजनीति में उच्च नैतिक मूल्यों का परिचायक बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है और धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी ‘राष्ट्रदृष्टि’ को अपने काम का आधार बनाया। उन्होंने लिखा कि प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार, कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने के निरंतर प्रयास हुए। सीएम योगी ने उनके प्रयासों के लिए आभार जताते हुए भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।
शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है, उसकी चेतना को संस्कारित करती है और उसके भविष्य की दिशा निर्धारित करती है।
श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी ‘राष्ट्रदृष्टि’ को अपने कार्य का आधार बनाया। विद्यार्थी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 25, 2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा के लिए छात्रों का उज्ज्वल भविष्य और उनका भरोसा सर्वोपरि है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सफल क्रियान्वयन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उनका यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी समेत पूरी भाजपा के लिए देश के विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य और…
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) July 25, 2026
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस्तीफे को लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। Dharmendra Pradhan Resignation उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय भाषाओं में तकनीकी व प्रतियोगी शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तनकारी सुधार लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है।
युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी द्वारा अपने पद से दिया गया इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है।
यह निर्णय इस बात का भी प्रमाण है कि…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 25, 2026