Couple Latest Viral Video: कपल ने सरेराह कर दी शराबी की भयंकर कुटाई.. छुड़ाती रही पुलिस, पहले बीवी ने किया हाथ साफ़, अब वायरल हो रहा वीडियो

Ads

छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर नशे में धुत व्यक्ति ने दंपति से बेवजह मारपीट और बदतमीजी की। नाराज दंपति ने शराबी की जमकर पिटाई की। पुलिस मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर मामला शांत कर गई।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 08:52 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 08:58 PM IST

Couple Latest Viral Video/ Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • छत्रसाल चौराहे पर नशे में धुत व्यक्ति ने दंपति से की मारपीट
  • नाराज दंपति ने शराबी को जमकर पीटा
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर मामला शांत किया

छतरपुर: Couple Latest Viral Video मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशे में धुत एक व्यक्ति को पति-पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। शराबी दंपति से बेवजह मारपीट और बदतमीजी कर रहा था। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बीच-बचाव करने आई, लेकिन दंपति शराबी को फिर भी पीट रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दंपति को शांत कराया।

शराबी ने दंपति से बेवजह की थी मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना के छत्रसाल चौराहे का है। वहां एक शराबी व्यक्ति चौराहे पर हंगामा कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दंपति के साथ उसने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। Couple Latest Viral Video  शराबी की इस हरकत से नाराज होकर पति और पत्नी दोनों ने शराबी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई और लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

जाँच में जुटी पुलिस

हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र, छत्रसाल चौराहा पर हुई।

मारपीट की वजह क्या थी?

शराबी व्यक्ति ने दंपति से बेवजह गाली-गलौज और मारपीट की।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर मामला शांत कर गई और अब पूरे मामले की जांच कर रही है।