This browser does not support the video element.
गुना। Fight during film Gadar 2 गुना में जगत दर्शन टॉकीज के बाहर गदर2 मूवी देखने आए दो पक्षों में देर रात्रि जमकर विवाद हुआ। करीब एक दर्जन लोग आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे और घुसे चले। असामाजिक तत्व आसपास की दुकानों का सामान एक दूसरे पर फेंककर मारते रहे।
Fight during film Gadar 2 घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। फिल्मी स्टाइल में एक दूसरे के साथ मारपीट करते यह लोग नजर आए। मामला गुना के सिटी सेंटर पोश इलाके के टॉकीज का है।
Read More: Bhilai News: राइजिंग पाइपलाइन में हुआ लिकेज, साढ़े 3 लाख घरों में आज नहीं आएगा पानी
जहां अक्सर इस तरह के घटनाक्रम देखने को मिलते हैं। बावजूद इसके काफ़ी देर तक यहां पुलिस भी नहीं पहुंची। और सड़क पर खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रही। असामाजिक तत्व जमकर तोड़फोड़ करते रहे। लेकिन अब सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर थिएटर के अंदर जो सैकड़ों लोग महिला पुरुष मौजूद थे। जो अंदर मूवी देख रहे थे। अगर ऐसे में भगदड़ मच जाती तो क्या हालात बनते आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। इस तरह की तस्वीरें अपने आप में बड़े सवाल खड़े करती है। फिलहाल गुना की कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।