Reported By: Neeraj Yogi
,guna cow news/ image source: ibc24
Guna Cow Death Case: गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक Guna Cow Death Case का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सिरसी थाना क्षेत्र में एक मारवाड़ी गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम धानवाड़ी निवासी फरियादी की 8 वर्षीय गाय शुक्रवार सुबह रोज की तरह चरने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गाय की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
शनिवार सुबह जब दोबारा खोजबीन की गई तो गाय का शव धानवाड़ी और म्यांपुर गांव के बीच एक नाले के पास दो पेड़ों के बीच लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर ग्रामीण दंग रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि गाय के शव को रस्सियों से बांधा गया था, जिससे मामला सामान्य मौत न होकर क्रूरता और हत्या की ओर इशारा करता है। घटना सामने आते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलते ही गुना से गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शव जिस स्थिति में फंसा हुआ था, उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से गाय के शव को नीचे उतारा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में म्यांपुर निवासी एक ग्रामीण पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने जानबूझकर गाय को पेड़ों के बीच रस्सियों से बांध दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
शिकायत मिलने के बाद सिरसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों और गौसेवकों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-