कांग्रेस तेलंगाना का इस्तेमाल अपने ‘एटीएम’ की तरह कर रही: नितिन नवीन

Ads

कांग्रेस तेलंगाना का इस्तेमाल अपने ‘एटीएम’ की तरह कर रही: नितिन नवीन

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 01:08 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 01:08 AM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह तेलंगाना में सत्ता का इस्तेमाल अपने एटीएम के तौर पर कर रही है।

नवीन ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना इस क्षेत्र के लोगों के लंबे संघर्ष के बाद एक अलग राज्य बना, लेकिन उनके सपने और आकांक्षाएं अब भी अधूरी हैं।

उन्होंने ने कहा, ‘‘(कांग्रेस के) लोगों ने तेलंगाना को एटीएम की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, और मेरा मानना ​​है कि तेलंगाना के लोगों के खून-पसीने से कमाया गया पैसा इस समय कांग्रेस पार्टी के खजाने की शोभा बढ़ा रहा है।’’

नवीन ने कहा, ‘‘एक भ्रष्ट सरकार के जाने के तुरंत बाद दूसरी सरकार आ गई।’’ उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा और तेलंगाना तथा वहां के लोगों की प्रगति के लिए भाजपा ने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया।

नवीन यहां तेलंगाना स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

तेलंगाना को जून 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग करके एक अलग राज्य बनाया गया था। उस समय केंद्र में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार थी।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष