CM Dr. Mohan Yadav in Indore : हितग्राही सम्मेलन में पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव.. गांधी परिवार पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप
CM Dr. Mohan Yadav in Indore : जापान दौरे से पहले आज सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने हितग्राही सम्मेलन में भाग लिया।
CM Dr. Mohan Yadav in Indore | Source : IBC24
इंदौर। CM Dr. Mohan Yadav in Indore : जापान दौरे से पहले आज सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने हितग्राही सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान सीएम ने हिताग्राहियों का अभिवादन करते हुए उन पर पुष्प वर्षा भी की। जिसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों को संबोधित भी किया। इस दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं अन्य बीजेपी नेताओं की उपस्थिति रही।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘आज का दिन खास का दिन है। जिन आदर्श को हम मानते है, उन तिथियों का भी महत्वपूर्ण होता है। आज तक बाबा साहब की जन्म जयति ओर पुण्य तिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता कभी नहीं आए। ये कांग्रेस के लोग जब भी आते है आंखों में धूल झोकने आते है, कागज के खिलौनों को साथ लाते है। जवाहर लाल नेहरू, जब बाबा साहब चुनाव लड़ने गए तब दो दो बार नेहरू जी ने सभा कारवाई, और जिन्होंने चुनाव हराया कांग्रेस ने उसको सम्मान दिया। खुद भारत रत्न ले लिया, दूसरे प्रधानमंत्री इनके परिवार की इंदिरा गांधी इन्होंने भी खुद भारत रत्न ले लिया।
आज हम छोटे से स्थान से भी खोज खोज कर पद्मविभूषण देते है। मैं इस बात के लिए अटल जी ओर मोदी जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि भाजपा के कहने पर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिया गया। बापू जिन्होंने आजादी दिलाई, उनके वंशजों को कभी चुनाव में याद नहीं किया जाता। हमारे यहां बेन बेटी की शादी हो जाए तो सरनेम बदल जाता है, लेकिन वोट के लालच में गांधी नहीं गया, प्रियंका गई वाड्रा परिवार में लेकिन वो भी गांधी-गांधी चला रही है। जब सीताराम केसरी कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए तो उनकी धोती खोलकर कांग्रेस कार्यालय से बाहर कर दिया गया। संविधान बदलने का काम चारों पीढ़ी ने किया।
सीएम ने आगे कहा कि जैसे बाबा साहब आंबेडकर ने कहा था धारा 370 गलत है इसे मत जोड़ो। हमारे नेता ने 1950 में कह दिया था धारा 370 गलत है। हमारे बाबा बर्फानी, वैष्णो देवी जैसी जगहों पर 40 हजार लोगों के प्राण गए। कानून में संशोधन करके मुस्लिम बहनों के तीन तलाक को लेकर आए। मोदी जी ने समता मुलक समाज के नाम पर काम किया है। संविधान के मापदंड से जो अधिकार मिला है। कांग्रेस वालो को मालूम नहीं है, आना था तो 26 जनवरी को आना था। अब ध्यान आया कि वोट चाहिए तो आंबेडकर को याद कर लो। कोई इनके झांसे में नहीं आने वाला है। हमारी सरकार ने निर्णय किया है, घर घर जाकर 63 प्रकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं देंगे।
आगे सीएम ने कहा कि 4 मिशन मोड पर हम काम करने जा रहे है, उसमें भी कांग्रेस का पेट दुख था है कि कहां से दोगे। 56 अलग अलग प्रकार मंत्रालयों को चार अलग अलग प्रकार से बाट कर योजना बना रहे है। कांग्रेसियों को पेट में दर्द हो रहा है कि नदी कैसे आपस में जोड़ोगे। राहुल गांधी ने जयराम रमेश से ट्वीट करवाया कि गलत हो जाएगा। हमने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में काम किया है। केन बेतवा से होली दीवाली एक हो गई।
बाबा साहब की धरती पर आए हो तो घोषणा करो कि हा हम माफी यात्रा निकालेंगे। हमने 40 दिन का अभियान चलाया था। जिस प्रकार से कांग्रेस षडयंत्र कर रही है उनके षडयंत्र चलने नहीं देना है। कांग्रेस ने रक्षा बन्धन कभी बहनों के साथ मनाया नहीं, हर गलत काम में कांग्रेस का नाम आता है। हम लाडली बहनों के माध्यम से हर महीने रक्षा बन्धन मना रहे है।
इंदौर में हितग्राही सम्मेलन सीएम डॉ मोहन यादव LIVE @DrMohanYadav51 | @BJP4MP | #MadhyaPradesh | #MPNews | #MohanYadav | #Indore https://t.co/6JuuKJFsG9
— IBC24 News (@IBC24News) January 27, 2025

Facebook


