MP News: लापरवाही पर सीएम मोहन यादव की सख्ती, देर रात 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को किया निलंबित, कहा- समय रहते करें कर्तव्यों का निर्वहन
लापरवाही पर सीएम मोहन यादव की सख्ती, देर रात 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को किया निलंबित, CM Mohan Yadav suspended 11 officers for negligence

CM Mohan Yadav suspended 11 officers
भोपालः CM Mohan Yadav suspended 11 officers मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब जनता के प्रति जवाबदेह हैं, हमारा दयित्व तभी पूरा होता है जब हम अपने कर्त्तव्य का समय रहते निर्वहन करें। शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी, सभी जिलों में इस क्षेत्र में हुए कार्य की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जिन्होंने विलम्ब या लापरवाही की है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में यह बात कही। समधान ऑनलाइन में 12 जिलों की चयनित जन समस्याओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलम्बित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Read More : Diwali 2024 Kab Hai Date: गुरुवार या शुक्रवार कब है दिवाली? आपको भी है कन्फ्यूजन तो यहां डेट कर लें कन्फर्म
लंबित प्रकरणों को समय सीमा में अभियान चला कर निराकृत करें
CM Mohan Yadav suspended 11 officers मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश स्तर पर सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर ऐसा वातावरण निर्मित करने की आवश्यकता है जिससे लोग निर्भय होकर अपनी बात और शिकायत सक्षम अधिकारी के समक्ष रख सकें। विकास, जन कल्याण और मूलभूत सेवाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों को जिला स्तर पर समय सीमा निर्धारित कर अभियान चला कर निपटाया जाए तथा अभियान की जिले के साथ राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए। संवेदनशील प्रशासन की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन समस्याओं के प्रभावी और सकारात्मक निराकरण के लिए मैदानी अमले का उत्तरदायित्व और उनकी संवेदनशीलता व सजगता सुनिश्चित की जाए। विभागीय स्तर पर की गई गलतियों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।
सभी जिले पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी का पालन करें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले से दुर्गा प्रसाद द्वारा बिजली के बिल में गड़बड़ी संबंधी शिकायत पर विद्युत कम्पनी के महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिकायत का निराकरण विभाग द्वारा किया जा चुका है। खण्डवा जिले से मती प्रेमपुरी द्वारा बेटी के गुम होने और एफआईआर दर्ज न होने तथा समय पर कार्यवाही न होने संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोष प्रकट किया। जानकारी दी गई कि प्रकरण में लापरवाही करने पर उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। एसडीओपी और टीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा मुख्यालय से कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जा रही है तथा बेटी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में इस प्रकार के प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाए तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जाए। झाबुआ जिले के अनिल डामोर ने कपिलधारा कूप निर्माण योजना के अंतर्गत भुगतान में विलंब संबंधी शिकायत में पंचायत सचिव को निलंबित किया गया तथा संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी व लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
Read More : All Bank Closed: इस दिन पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे बैंक, इस वजह से राज्य सरकार जारी किया आदेश
गरीब और वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशील रहें शासकीय सेवक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अशोक नगर के विद्यार्थी अजय को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति में हुए विलंब संबंधी शिकायत में शाखा प्रभारी तथा लिपिक को निलंबित कर जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति समय पर उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील होते हुए सक्रियता से कार्य करने को कहा। समाधान ऑनलाइन में अलीराजपुर के हरि सिंह को ऋण एवं अनुदान मिलने में विलंब, भोपाल के मानवेंद्र प्रताप के प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संबंधी प्रकरण, सीधी के रामेश्वर के संबल योजना संबंधी प्रकरण, जबलपुर के जेलू सिंह को चने के उपार्जन का भुगतान न होने, भिण्ड के जगदीश के राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना, बड़वानी के भारत सिंह के वन्य जीव द्वारा हानि के मुआवजे और छतरपुर के कुलदीप के नगरीय विकास विभाग संबंधी प्रकरण में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन समस्या निवारण में बेहतर प्रदर्शन वाले अधिकारियों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले जिलों क्रमश: कटनी,विदिशा, सीहोर, सिंगरौली व सागर की भी सराहना की गई। इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विभागों के अंतर्गत ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा गृह विभाग को भी सराहा गया।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav suspended 11 officers for negligence
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am