MP Viral Video: कीचड़ में दंडवत यात्रा करते दिखे कांग्रेस नेता, इस मांग को लेकर गौमाता को सौंपा ज्ञापन
कीचड़ में दंडवत यात्रा करते दिखे कांग्रेस नेता, Congress leader seen doing Dandavat Yatra in mud, submitted memorandum to Gau Mata

- कांग्रेस नेता अनिल तिवारी ने कीचड़ में दंडवत यात्रा कर प्रशासन को जगाने की कोशिश की।
- प्रदर्शन के अंत में गौमाता को ज्ञापन सौंपा, जो प्रतीकात्मक विरोध का हिस्सा था।
- प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्थानीय जनता ने सराहा तो कुछ ने व्यंग्य भी किया।
पन्नाः MP Viral Video: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस नेता अनिल तिवारी ने अनोखा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कीचड़ भरी सड़कों पर दंडवत यात्रा की, जिसमें वे कीचड़ में लेटते हुए आगे बढ़े। इतना ही नहीं उन्होंने प्रशासन की ओर से कोई नहीं किए जाने पर गौमाता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनके समर्थक उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। इस प्रदर्शन ने न सिर्फ स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
MP Viral Video: दरअसल, बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे मार्ग दलदल बन जाते हैं, जिससे आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है। अगर ऐसे में यदि किसी की तबीयत बिगड़े या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो तो यह शहर तक पहुंचना असंभव हो जाता है। यही नहीं, कच्चे रास्तों पर 108 एंबुलेंस, जननी एक्सप्रेस या पुलिस की डायल 100 जैसी आपातकालीन सेवाएं भी समय पर पहुंच नहीं पाती हैं। बीमार या गर्भवती महिलाओं को मजबूरन चारपाई या बैलगाड़ी के सहारे पर रखकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ऐसे में शासन प्रशासन को संदेश देने के लिए कांग्रेस नेता ने कीचड़ भरे रास्तों में दंडवत यात्रा की और प्रशासन के किसी अधिकारी की जगह प्रतीकात्मक रूप से गौमाता को ज्ञापन सौंपा।
देखें ये वीडियो
आज पन्ना जिले की पवई विधानसभा में कांग्रेस नेता अनिल तिवारी ने सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर दंडवत यात्रा कर प्रतीकात्मक रूप से गौमाता को ज्ञापन सौंपा। pic.twitter.com/5GuXlEaEtx
— MP Congress (@INCMP) July 21, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: खराब सड़कों की ओर शासन का ध्यान खींचना और ग्रामीणों की पीड़ा को उजागर करना।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Congress leader seen doing Dandavat Yatra in mud, submitted memorandum to Gau Mata
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm