Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल चल रहे थे कांग्रेस के पार्षद, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली वजह
Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल चल रहे थे कांग्रेस के पार्षद, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली वजह
Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल चल रहे थे कांग्रेस के पार्षद, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली वजह /image: IBC24 File
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कांग्रेस के पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई
- वे वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस पार्षद रह चुके थे और जुलूस में पैदल शामिल हुए थे।
- डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है।
रतलाम। Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: रतलाम में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस (Eid Milad un Nabi Procession) के दौरान कांग्रेस के चार बार पार्षद नासिर कुरैशी (Congress Councillor Death) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नासिर कुरैशी वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस पार्षद थे।
अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत (Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away)
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को नासिर कुरैशी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल शामिल हुए थे। जुलूस महलवाड़ा से नगर निगम की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उन्हें घबराहट हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके से उन्हें ऑटो रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित (Ratlam Congress Leader Death) कर दिया।
डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक (Suspected Heart Attack) की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने जिले भर में जुलूस में चल रहे डीजे की अधिक ध्वनि होने पर 10 डीजे संचालकों पर कारवाही की है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुःख (Jitu Patwari Condolence)
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नासिर कुरैशी की मौत पर दुख जाहिर किया किया है, उन्होंने अपने एक्स पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कि रतलाम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जनाब नासिर कुरैशी साहब के इंतिक़ाल की ख़बर बेहद दुखद है! नासिर साहब ने कांग्रेस के लिए ख़ुलूस के साथ अपनी ज़िम्मेदारियां निभाईं! उनका जाना कांग्रेस और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है! मेरी गहरी हमदर्दी परिवार, तमाम अज़ीज़ों और सभी चाहने वालों के साथ है! अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मक़ाम अता करे!
रतलाम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जनाब नासिर कुरैशी साहब के इंतिक़ाल की ख़बर बेहद दुखद है!
नासिर साहब ने कांग्रेस के लिए ख़ुलूस के साथ अपनी ज़िम्मेदारियां निभाईं! उनका जाना कांग्रेस और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है!
मेरी गहरी हमदर्दी परिवार, तमाम अज़ीज़ों और सभी… pic.twitter.com/CWON4iLtwN
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 26, 2026
- CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
- Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक रायपुर सहित इन जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report

Facebook


