BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face Madhya Pradesh: मां के दरबार में ‘दादागिरी’ ! पिता का पॉवर..चढ़ा बेटे के सिर पर! क्या रात में ही नहीं पकड़ा जा सकता था विधायक पुत्र? देखिए पूरी रिपोर्ट

Face To Face Madhya Pradesh: मां के दरबार में ‘दादागिरी’ ! पिता का पॉवर..चढ़ा बेटे के सिर पर! क्या रात में ही नहीं पकड़ा जा सकता था विधायक पुत्र? देखिए …

Face To Face Madhya Pradesh

Face To Face Madhya Pradesh

Dageshwar Dewangan
Published: 15 Apr 2025 | 12:04 amModified: 15 Apr 2025 | 12:04 am
HIGHLIGHTS
  1. देवास के मंदिर में देर रात गेट खोलने के लिए दबाव और पुजारी से बदसलूकी का आरोप।
  2. दो FIR के बावजूद BJP विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नाम नहीं दर्ज
  3. पुजारी संगठन और विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी, कार्रवाई की मांग तेज

भोपाल: Face To Face Madhya Pradesh मां चामुंडा की नगरी देवास में जो कुछ हुआ और जो हो रहा है। उससे पॉलिटिकल सिस्टम, पुलिसिया सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। देवास में बीजेपी विधायक का बेटा देर रात मंदिर में घुसने की कोशिश करता है। मंदिर न खोलने पर पुजारी से मारपीट का आरोप लग रहा है। मामले में वीडी शर्मा को छोड़कर लगभग सभी BJP नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इधर पुलिस का रवैया भी डामाडोल है। 2 FIR हो चुकी है, लेकिन बीजेपी विधायक के बेटे का नाम एक में भी नहीं है। आरोप तो ये भी लग रहा है कि कुछ नेताओं ने पुजारी और उनके रिश्तेदारं को बुलाकर वापस लेने का दबाव बनाया तो सवाल ये है कि किसे बचाने की कोशिश हो रही है ?क्या आम लोगों और VIP के लिए देश में अलग-अलग कानून हैं?

Read More: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, इन जिलों में गर्मी और बारिश की चेतावनी

Face To Face Madhya Pradesh देवास में माता टेकरी के गेट खोलने को लेकर विवाद अब बढ़ता जा रहा है। इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर मंदिर के पुजारी से बदसलूकी करने का आरोप लग रहा है। मंदिर के पुजारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात मंदिर बंद होने के बाद भी बीजेपी विधायक के बेटे ने मंदिर का द्वार खोलने को कहा और मना करने पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल किया और और पुजारी के साथ मारपीट भी की। पुजारी के परिवार का दावा है कि घटना के दौरान उन्हें धमकाया गया। पुजारी का कहना है कि मंदिर में लाखों रुपए के आभूषण रखे हुए हैं, उन्हीं की सुरक्षा और मंदिर के नियमों के मुताबिक ही मंदिर खोलने से मना किया गया था। इस मामले में अब पुजारी मठ मंदिर संगठन भी माता टेकरी पहुंचे और 3 दिन के भी कड़ा एक्शन न होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है। इधर कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी मंदिर पहुंचकर पुजारी और पुजारी पिता के पैर पखारकर माफी मांगी और बीजेपी नेताओं की सद्बुद्धि की कामना की। जबकि प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि बेटा किसी का भी हो। जांच के बाद कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Read More: Murshidabad Violence Latest News: 'पीने के पानी में जहर, घरों में लगाई आग, 500 लोगो का पलायन'.. हिंसा की आग में जल रहा है मुर्शिदाबाद

पुलिस ने पुजारी की शिकायत के बाद देवास के एक निवासी पर FIR दर्ज की है। लेकिन बीजेपी विधायक के बेटे पर अब तक FIR दर्ज नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक का बेटा अपने दोस्तों के साथ कई वाहनों में रात को माता टेकरी पहुंचा। था। जिनमें हूटर और लाल बत्ती लगी थी। इसपर दूसरा FIR दर्ज हो चुका है। लेकिन इसमें भी बीजेपी विधायक के बेटा जिक्र नहीं है। तो सवाल ये है कि विधायक के बेटे पर क्या आम लोगों की तरह एक्शन होगा? सवाल ये भी है कि पुजारी की शिकायत के बाद भी FIR में बीजेपी विधायक के बेटे का नाम क्यों नहीं है? जिसका जवाब जनता भी जरूर जानना चाहेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=8XQ2TueRObI&ab_channel=IBC24

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हालांकि पुजारी ने विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नाम लिया है, लेकिन अब तक पुलिस ने किसी भी FIR में उनका नाम दर्ज नहीं किया। इसको लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Could the MLA's son not have been caught at night?

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am