Digvijay Singh Latest News: भाजपा नेता पर आरोप लगाना पूर्व मुख्यमंत्री को पड़ा महंगा, अदालत ने लगाया इतना जुर्माना, कहा- अगली पेशी में आना होगा कोर्ट

भाजपा नेता पर आरोप लगाना पूर्व मुख्यमंत्री को पड़ा महंगा, अदालत ने लगाया इतना जुर्माना, Court Imposes Fine of Rs 1000 on Former CM Digvijay Singh

Digvijay Singh Latest News: भाजपा नेता पर आरोप लगाना पूर्व मुख्यमंत्री को पड़ा महंगा, अदालत ने लगाया इतना जुर्माना, कहा- अगली पेशी में आना होगा कोर्ट
Modified Date: August 20, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: August 20, 2026 6:28 pm IST

भोपाल। Digvijay Singh Latest News मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मानहानि मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही अगली सुनवाई में कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का सख्त आदेश दिया है।

Digvijay Singh Latest News मामला व्यापमं कांड से जुड़ा है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा (वीडी शर्मा) पर कथित तौर पर झूठे आरोप लगाए थे। इसके बाद वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह के कोर्ट में पेश नहीं होने पर अदालत ने नाराजगी जताई और उन पर जुर्माना लगाया। कोर्ट ने अगली सुनवाई में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।