RVNL Share Price: रेलवे कंपनी के हाथ लगा बड़ा ऑर्डर, खबर आते ही सुस्त शेयर ने लगाई ऐसी तेज दौड़ कि पल में निवेशक हो गए मालामाल!

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को ईस्ट कोस्ट रेलवे से 161.02 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की खबर सामने आने के बाद गुरूवार को कंपनी के शेयरों में खरीदारी बढ़ी। कारोबार के दौरान RVNL का स्टॉक करीब 3% तक चढ़ गया। जिससे निवेशकों की नजर एक बार फिर इस रेलवे कंपनी पर टिक गई। (NSE:RVNL, BSE:542649)

RVNL Share Price: रेलवे कंपनी के हाथ लगा बड़ा ऑर्डर, खबर आते ही सुस्त शेयर ने लगाई ऐसी तेज दौड़ कि पल में निवेशक हो गए मालामाल!

(RVNL Share Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 20, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: August 20, 2026 5:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RVNL को मिला ₹161 करोड़ का ऑर्डर
  • शेयर 3% तक चढ़कर ₹231.20 पहुंचा
  • प्रोजेक्ट 18 महीने में होगा पूरा

नई दिल्ली: RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर में गुरुवार को जोरदार तेजी (RVNL Share Price) देखने को मिली है। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 3 प्रतिशत उछलकर 231.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। शेयर में यह उछाल कंपनी को मिले नए ऑर्डर के बाद आया है। लंबे समय से दबाव में चल रहे इस रेलवे स्टॉक में तेजी से निवेशकों की नजर फिर कंपनी पर टिक गई है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिला 161 करोड़ का काम

RVNL ने बताया कि उसे ईस्ट कोस्ट रेलवे से 161.02 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को इस काम (RVNL Share Price) के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) प्राप्त हुआ है। यह प्रोजेक्ट 18 महीने में पूरा करना होगा। इसके तहत मचापुर से खुर्दा रोड जंक्शन के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन में काम किया जाएगा। साथ ही कई स्टेशनों पर मल्टी-सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर सिस्टम लगाए जाएंगे।

इन स्टेशनों पर होगा काम

यह प्रोजेक्ट ईस्ट कोस्ट रेलवे के KUR डिवीजन के कई स्टेशनों से जुड़ा है। इनमें राजाथगढ़, जोरंदा रोड, सदाशिवपुर, ढेंकनाल, हिंडोल रोड और तालचेर रोड शामिल हैं। परियोजना में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव भी किए जाएंगे। अलग-अलग तकनीकी प्रणालियों के लिए कई कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा।

जून तिमाही में मुनाफा बढ़ा

RVNL के हालिया तिमाही नतीजे भी कंपनी के लिए बेहतर रहे। जून तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18.5% बढ़कर 159.36 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 134.53 करोड़ रुपये था। ऑपरेशन से आय 10.5% बढ़कर 4,321 करोड़ रुपये रही। EBITDA 56 करोड़ रुपये से बढ़कर 185.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन 1.43% से बढ़कर 4.3% हो गया।

RVNL शेयर प्राइस अपडेट – (20 अगस्त 2026)

आंकड़ा जानकारी
कंपनी Rail Vikas Nigam Ltd
NSE RVNL
शेयर प्राइस ₹ 228.25
आज का बदलाव +₹4.75 (+2.13%)
समय 20 अगस्त, 3:30 PM IST
Open ₹ 225.00
High ₹ 231.20
Low ₹ 224.67
Market Cap ₹47.66K करोड़
P/E Ratio ₹ 53.02
52-Week High ₹ 400.70
52-Week Low ₹ 220.16
Dividend Yield 0.75%
Quarterly Dividend ₹ 0.43

जुलाई में भी मिले थे बड़े ऑर्डर

RVNL को जुलाई में भी कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिले थे। इनमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे (RVNL Share Price) का 358.97 करोड़ रुपये का काम शामिल है। इस प्रोजेक्ट के तहत समस्तीपुर डिवीजन के सीतामढ़ी-रक्सौल सेक्शन में 41.04 किलोमीटर रेलवे लाइन को डबल करने का काम किया जाना है। इससे पहले कंपनी ने उत्तराखंड की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के लिए Siemens को 263 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया था।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।