Lotte Choco Pie Ban : Lotte Choco Pie पर लगा बैन? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पूरा सच
Lotte Choco Pie पर बैन की खबरों के बीच Lotte India ने सफाई दी है। कंपनी के मुताबिक पूरे प्रोडक्ट पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था, बल्कि मामला सिर्फ एक खास बैच से जुड़ा था। कंपनी ने संबंधित बैच को सावधानी के तौर पर बाजार से वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू की है।
- Lotte Choco Pie पर पूरे प्रोडक्ट का बैन नहीं
- सिर्फ एक खास बैच को लेकर हुई थी कार्रवाई
- कंपनी ने दोबारा जांच के बाद प्रोडक्ट को सुरक्षित बताया
नई दिल्ली : Lotte Choco Pie Ban : लोट्टे इंडिया (Lotte India) ने दुर्ग के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा ‘लोट्टे चोको पाई’ के एक खास बैच पर की गई कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ की है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ब्रांड या प्रोडक्ट पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यह पूरा मामला केवल 10 अप्रैल 2026 को बने एक विशिष्ट बैच (बैच नंबर NM10DC2) से जुड़ा हुआ था, जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कदम उठाए हैं।
कंपनी ने बाजार से वापस मंगाए बैच
दुर्ग एफडीए की कार्रवाई के बाद लोट्टे इंडिया ने संबंधित बैच के सैंपल स्वतंत्र और मान्यता प्राप्त ‘एनएबीएल लैब्स’ में दोबारा जांच के लिए भेजे। इस थर्ड पार्टी टेस्ट रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उत्पाद में प्रिजर्वेटिव की मात्रा तय मानकों के भीतर है और यह खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बावजूद, कंपनी ने जिम्मेदारी दिखाते हुए सावधानी के तौर पर केवल उसी एक खास बैच को बाजार से स्वेच्छा से वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
मीडिया से की ये अपील
लोट्टे इंडिया ने मीडिया और उपभोक्ताओं से अपील की है कि ‘लोट्टे चोको पाई पर बैन’ या ‘पूरे प्रोडक्ट के असुरक्षित’ होने जैसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। कंपनी ने दोहराया कि वह सालों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बने इस स्नैक की गुणवत्ता, सुरक्षा और खाद्य मानकों के पालन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता आगे भी पूरे भरोसे के साथ लोट्टे चोको पाई का आनंद उठा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder To PNG: अब इन लोगों को नए कनेक्शन पर फ्री में दिया जाएगा 200 क्यूबिक मीटर एक्स्ट्रा गैस और कम दाम पर भी मिलेगा ये रसोई गैस!
- School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
- SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम

Facebook


