Damoh Spa Centre Raid : स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड पड़ते ही मच गया हड़कंप! अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी उड़ गए होश

Damoh Spa Centre Raid : स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड पड़ते ही मच गया हड़कंप! अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी उड़ गए होश

Damoh Spa Centre Raid : स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड पड़ते ही मच गया हड़कंप! अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी उड़ गए होश

Damoh Spa Centre Raid / Image Source : FILE

Modified Date: July 10, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: July 10, 2026 12:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा।
  • कार्रवाई के दौरान 3 युवक और 3 युवतियों को हिरासत में लिया गया।
  • स्पा सेंटर संचालक समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई।

दमोह : Damoh Spa Centre Raid :  मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने तीन गुल्ली चौराहे पर चल रहे एक स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा। इस छापे के दौरान पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस ने मामले में स्पा सेंटर के संचालक समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

3 युवक और 3 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन गुल्ली चौराहे के पास स्थित इस स्पा सेंटर में गलत काम किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जब कोतवाली पुलिस ने वहाँ दबिश दी, तो मौके से 3 युवक और 3 युवतियां बेहद आपत्तिजनक और संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने तुरंत सभी को अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई।इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों और युवतियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे के तार और कहाँ-कहाँ से जुड़े हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.